{"_id":"5841bf464f1c1be665de8053","slug":"chambers-of-the-court-complex-lentr-dropped-lawyers-struck","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में चैंबरों का लेंटर गिरा, वकील सहमे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर में चैंबरों का लेंटर गिरा, वकील सहमे
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद वकीलों के लिए बनाए जा रहे चैंबरों का लेंटर शुक्रवार को गिर गया। लेंटर गिरने से जोरदार धमाका हुआ जिससे कोर्ट परिसर में बैठे वकील सहम गए। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन बिश्रोई ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बार उपाध्यक्ष का कहना है कि चैंबर निर्माण का ठेका जिसे दिया गया है उस ठेकेदार ने निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है। लेंटर गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है, इससे कई लोगों की जान भी जा सकती थी।
जानकारी के अनुसार सिरसा कोर्ट में वकीलों की बढ़ती संख्या के हिसाब से चैंबरों का निर्माण नहीं हुआ था। पिछले साल बार एसोसिएशन के तत्कालीन प्रधान रमेश मेहता ने हाईकोर्ट जस्टिस समक्ष नए चैंबरों के निर्माण करवाने की मांग उठाई। इसके बाद नए चैंबर निर्माण की मंजूरी मिल गई। गत महीने चैंबर निर्माण का कार्य शुरू हुआ। बार उपाध्यक्ष पवन बिश्रोई का कहना है कि निर्माण कार्य ठेके पर दिया गया। वकील हररोज निर्माण का जायजा लेने जातेे रहते हैं। कुछ दिनों पहले चैंबरों का लेंटर डाला गया था। शुक्रवार दोपहर को लेंटर नीचे गिर गया जिससे जोरदार धमाका हुआ। बार उपाध्यक्ष पवन बिश्रोइ का कहना है भगवान का शुक्र है कि दोपहर को कोई वकील साथी निर्माण का जायजा लेने नहीं गया था और मजदूर भी कुछ दूरी पर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि लेेंटर गिरने के शुरूआती कारणों मेें से एक यह है की ठेकेदार ने बहुत घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल निर्माण कार्य में किया है। वकीलों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करवाने की मांग उठाई है।