{"_id":"68b884bd6b469bfd1c00461a","slug":"chairman-inaugurated-cleanliness-drive-sirsa-news-c-128-1-slko1008-143610-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चेयरमैन ने किया स्वच्छता अभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चेयरमैन ने किया स्वच्छता अभियान का आगाज
विज्ञापन
सिरसा। शहर में सफाई करती हुए महिला कर्मचारी। सूचना विभाग
- फोटो : संवाद
सिरसा। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने स्वच्छता अभियान का आगाज किया। इससे पहले दोपहर को उन्होंने सभी पार्षदों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। बैठक में उन्होंने उन्होंने समझाया कि किस प्रकार से स्वच्छता अभियान चलेगा, वार्ड पार्षद की भूमिका क्या रहेगी। क्योंकि हर वार्ड में एक दिन स्वच्छता अभियान के तहत बड़े स्तर पर सफाई होगी।
सभी पार्षदों ने कहा कि वह सरकार के इस अभियान को कामयाब बनाने का कार्य करेंगे। इसी के साथ बुधवार को वार्ड चार में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। वहीं, हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिले की सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
नगर परिषद व पालिकाओं की ओर से स्थानीय बाजारों, कॉलोनियों, सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया, साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बारिश के मौसम को देखते हुए टीम पानी निकासी कार्यों में भी जुटी नजर आई। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए टीमों की ओर से लोगों से इस अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
यह अभियान सात नवंबर तक जारी रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य शहरों को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर और स्वच्छ हरियाणा बनाने में प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में योगदान दे। उन्होंने टीम को निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित किया जाए और खाली प्लॉटों से भी कूड़े का निपटान किया जाए। उन्होंने फल-सब्जी विक्रेताओं, स्ट्रीट वेंडर्स और दुकानदारों को अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने की अपील की।