फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU

18 वर्ष पहले बने सीडीएलयू विवि के अधीन अब चल रहे सिरसा और फतेहाबाद के 62 कॉलेज

Thu, 08 Jul 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
CDLU
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की स्थापना अप्रैल 2003 में हुई थी। जिसे अब करीब 18 वर्ष हो चुके हैं। विश्वविद्यालय के अधीन अब सिरसा और फतेहाबाद के 62 कॉलेज है जिनमें स्नातक व स्नातकोतर कक्षाओं में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। विश्वविद्यालय के अधीन यूनिवर्सिटी कॉलेज भी चल रहा है जिसके अंतर्गत कौशल कोर्स करवाएं जाते है।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय बनने से पहले वर्ष 2000 से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधीन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय चौधरी देवीलाल स्नातकोत्तर रीजनल सेंटर सिरसा के नाम से चल रहा था। वर्ष 2003 में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। वर्तमान में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 24 स्नातक व स्नातकोत्तर के कोर्स चल रहे है। इन कोर्सों में करीब 5 हजार विद्यार्थी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही 62 कॉलेज विश्वविद्यालय की देखरेख में चल रहे है। विश्वविद्यालय को नेक ग्रेड बी दिया गया है। विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होगी, दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी सीडीएलयू की वेबसाइट पर जाकर दाखिला संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी व साइंस स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए सबसे ज्यादा विद्यार्थी आवेदन करते हैं। बीए एलएलबी की मैरिट सूची करीब जनरल वर्ग के लिए 88 प्रतिशत तक जाती है तो वहीं साइंस स्ट्रीम के लिए भी मेरिट सूची जनरल वर्ग के लिए 80 प्रतिशत तक रहती है। इसी के साथ विद्यार्थियों को रुझान यूनिवर्सिटी कॉलेज की ओर भी होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के ऑनलाइन दाखिले प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होगी। विद्यार्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। दाखिलों के लिए पहली काउंसिलिंग 25 अगस्त व दूसरी 28 अगस्त को की जाएगी। जिसके बाद 6 सितंबर से नए सेमेस्टर की कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी। विद्यार्थी दाखिले से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट से प्राप्त कर सकता है।

नए सत्र के दाखिलों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। वहीं कैंपस में एकेडमिक कल्चर डिवलेप कर रहे है। विश्वविद्यालय में 6 नए कोर्स लाने पर विचार चल रहा है। -प्रो. अजमेर सिंह मलिक, कुलपति चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed