फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU serious on Lokpal, information will be on notice board of all departments

Sirsa News: लोकपाल पर सीडीएलयू गंभीर, सभी विभागों के नोटिस बोर्ड पर होगी जानकारी

Sun, 04 Feb 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
CDLU serious on Lokpal, information will be on notice board of all departments
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के साथ विवादों का पुराना नाता रहा है। विवि में गुमनाम चिट्ठी का विवाद अब भी चल ही रहा है। इस मामले में प्रोफेसर ने तीन साल पुराने मामले में कुलपति पर दुर्व्यवहार की शिकायत की। विवादित मामलों के निपटारे में पारदर्शिता के लिए विवि प्रशासन नई तकनीक अपनाने में जुटा है। विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिकायत सिस्टम लागू किया जा रहा है। लोकपाल के बारे में विद्यार्थियों को पूर्ण जानकारी दिलाने के लिए सभी विभागों को नोटिस जारी किया गया है कि वे नोटिस बोर्ड पर लोकपाल संबंधी जानकारी चस्पा करें।
विज्ञापन


बता दें कि यूजीसी से विवि प्रशासन को नोटिस मिला था कि उनके यहां लोकपाल तैनात नहीं किया गया है जबकि विवि प्रशासन की ओर से सितंबर 2023 में ही प्रो. आरसी कंबोज को लोकपाल नियुक्त किया गया था। विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और लोकपाल की जानकारी विद्यार्थियों को देने के लिए विवि प्रशासन ने अब सभी विभागों में नोटिस चस्पा करवा दिए हैं।
विज्ञापन

गैर-शैक्षिक व शैक्षिक कर्मचारियों की मनमानी पर लगेगी रोक
लोकपाल की नियुक्त से गैर शिक्षक और शैक्षिक कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगती है। भले ही विवि प्रशासन विद्यार्थियों की सुनवाई न करे, लेकिन लोकपाल उनकी समस्याओं की सुनवाई जरूर करता। इतना ही नहीं, लोकपाल के आदेशों को विवि प्रशासन को भी मानना होता है। अगर विवि प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो लोकपाल सीधे राज्यपाल को इस बारे में रिपोर्ट पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकपाल का यह है कार्य
यूजीसी के निर्देशानुसार शिकायत करने के बावजूद किसी विद्यार्थी को अगर संस्थान की शिकायत निवारण समिति से कोई सहायता नहीं मिल पाती है, तो ऐसी स्थिति में वह लोकपाल के पास अपील कर सकता है। विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार, परीक्षा परिणाम, मार्कशीट सहित अन्य समस्याओं की सुनवाई लोकपाल कर सकते हैं। लोकपाल के आदेशों पर विवि को प्रशासन को विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed