{"_id":"dd57662fdb4ebba74d13271545f14ecc","slug":"cdlu-exam-from-28th-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू की परीक्षाएं 28 से, आज से मिलेंगे रोल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू की परीक्षाएं 28 से, आज से मिलेंगे रोल नंबर
सिरसा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 28 नवंबर से शुरू होने जा रही सीडीएलयू के अंडर ग्रेजुएट कोर्सों के लिए अभी तक रोल नंबर जारी नहीं हो सके हैं। परीक्षाएं सिर पर आ जाने के कारण अब सीडीएलयू प्रशासन ने रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को रोल नंबरों की जांच की गई और अब मंगलवार से रोल नंबर जारी हो सकेंगे।
स्नातक कोर्सों की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों का संशय अब समाप्त हो जाएगा। विवि द्वारा परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया था, जिसके अनुसार 28 नवंबर से पहली परीक्षा होगी। 20 नवंबर तक रोल नंबर न मिलने पर विद्यार्थी संशय में थे। अब परीक्षाओं के मात्र पांच दिन शेष रह जाने के कारण रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण ने बताया कि रोल नंबरों की जांच की जा रही है और मंगलवार को रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्नातक कोर्सों की परीक्षाएं 28 नवंबर से जारी होकर 10 जनवरी तक जारी रहेंगी। रोल नंबर जारी करने के लिए स्टाफ काम पर लगा हुआ है। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक और नकल रहित करवाने के लिए परीक्षा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से आह्वान किया कि परीक्षा देने से पूर्व उत्तर पुस्तिका में लिखी सभी हिदायतें ध्यान से पढे़ं, ताकि उन्हें किसी प्रकार का संशय न रहे।