फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cdlu exaim in julay

जुलाई माह के पहले सप्ताह में पीजी व अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगीं

Fri, 07 May 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
cdlu exaim in julay
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने स्नातकोत्तर के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की समय पर परीक्षा करवाने से संबंधित मांग पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश गहलावत व परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार सलार के साथ एक बैठक की। इस बैठक में विधार्थी हित को ध्यान में रखते हुए सर्वसमति से निर्णय लिया कि जून माह में मिड टर्म परीक्षाएं तथा प्रयोगिक परीक्षाएं व स्नातकोत्तर के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई माह के पहले सप्ताह से प्रारंभ की जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार सलार ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि को आगे न बढ़ाने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों से बार- बार प्राप्त हो रही थी। इसलिए जुलाई माह के पहले सप्ताह से स्नातकोत्तर के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ की जाएगी। परीक्षाओं के संचालन में राज्य तथा केंद्र सरकार की कोविड संबंधी विभिन्न गाइडलाइंस की अनुपालन की जाएगी। परीक्षाओं की समय सारणी जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। प्रोफेसर सलार ने बताया कि विद्यार्थियों ने कुलपति से ईमेल के माध्यम से अनुरोध किया था कि पेंडेमिक की वजह से वे मानसिक तनाव की स्थिति का सामना कर रहे हैं। वे नहीं चाहते कि उनके सीनियर्स की भांति उनके फाइनल सेमेस्टर के एग्जाम भी सितंबर माह में आयोजित किए जाए। उन्होंने कहा कि देश तथा विदेश के अनेक विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए बीएड के लिए या प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्नातकोत्तर की डिग्री की आवश्यकता होती है और यदि उनकी डिग्री समय पर मिलती है तो उन्हें संकट की इस घड़ी में कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed