फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case registered against five for preparing fake documents of mortgaged land

गिरवी रखी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against five for preparing fake documents of mortgaged land
सिरसा। हरियाणा फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन के पास गिरवी रखी 27 कनाल 8 मरले जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर हथियाने और धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डबवाली सदर थाना पुलिस ने हरियाणा फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन डिप्टी जनरल मैनेजर, फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने के आरोपी मोहन लाल, मैना देवी, हलका पटवारी चक फरीदकोट, तत्कालीन तहसीलदार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भिवानी निवासी केएस लांबा ने बताया कि वर्ष 1993 में मोहन लाल गोरीवाला ने हरियाणा फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन को अपनी 27 कनाल 8 मरला जमीन गिरवी रखी थी। इसके बाद उसने लंबे समय तक किश्तों को अदा नहीं किया। ऐसे में हरियाणा फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन की ओर से उसकी जमीन की नीलामी करवा दी गई। वह जमीन उन्होंने 5 लाख 15 हजार रुपये में ले ली। खरीदी गई जमीन की उन्होंने वर्ष 2008 तक राशि किश्तों में अदा करनी थी। लेकिन उन्होंने वर्ष 2006 में ही पूरी राशि अदा कर दी। आरोप है कि इसी बीच मोहन लाल ने उस जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने के बाद अधिकारियों से मिली भगत कर जमीन की एनओसी निकलवा ली और जमीन को हथिया लिया। मामले की जानकारी उन्हें मिली तो उन्होंने इस संबंध में कॉर्पोरेशन अधिकारियों से बातचीत की। लेकिन उन्हें कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सीएम विंडो में भी लगाई है। लेकिन इसके बाद भी संबंधित अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने अब पुलिस अधीक्षक और डबवाली सदर थाना प्रभारी को मामले की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर डबवाली सदर थाना पुलिस ने हरियाणा फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन डिप्टी जनरल मैनेजर, फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने के आरोप में मोहन लाल, मैना देवी, हलका पटवारी चक फरीदकोट, तत्कालीन तहसीलदार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed