{"_id":"5f08b5d68ebc3e638c7724bb","slug":"carcass-jammed-on-road-sirsa-news-rtk5634537155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड पर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन।
- फोटो : Sirsa
गांव सुकेराखेड़ा निवासी मृतक युवक के परिजनों ने शुक्रवार को नेशनल हाइवे नंबर-9 पर सड़क के दोनों ओर आड़े-तिरछे वाहन लगाकर जाम लगा दिया। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मात्र 20 मिनट के रोड जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।
इससे पूर्व शुक्रवार सुबह ही चौटाला पुलिस ने मृतक के भाई सतविंद्र के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा था। मृतक जितेंद्र उर्फ मोनू के परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने उपमंडल के गांव डबवाली के बस स्टैंड के समीप सड़क पर मृतक का शव रखकर जाम करीब पौने ग्यारह बजे जाम लगा दिया। रोड जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह, शहर थाना प्रभारी आईएस सत्यवान शर्मा, सदर थाना प्रभारी डबवाली के कार्यकारी प्रभारी राज कुमार व चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंदर कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने मांग की कि जब तक मोनू की हत्या के चारों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। डीएसपी कुलदीप सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला और मृतक का शव लेकर गांव मौजगढ़ की ओर रवाना हो गए। करीब करीब 40 मिनट तक रोड जाम होने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने दोनों ओर का सड़क मार्ग खुलवाया और जाम में फंसे वाहनों का निकाला। जानकारी अनुसार वीरवार को गांव सुकेरखेड़ा में जितेंद्र की चार युवकों ने हत्या कर दी। हत्या के आरोपियों ने पहले जितेंद्र को मोटरसाइकिल के पीछे घसीटकर चार किलोमीटर दूर गांव में लेकर गए। इसके बाद उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतक के भाई सतविंद्र के बयानों के आधार पर सुकेराखेड़ा निवासी बंदगी, गोरु, बुधराम, काला सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह उन्होंने जाम लगाया था डीएसपी कुलदीप सिंह के आश्वासन पर उन्होंने जाम खेल दिया और मृतक के शव का दाह संस्कार भी कर दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -शैलेंद्र कुमार, चौटाला चौकी प्रभारी।