फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car shattered into pieces after collision with tractor-trolley, the only brother of two sisters dies in an accident

Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, एक हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की मौत

Fri, 13 Mar 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Car shattered into pieces after collision with tractor-trolley, the only brother of two sisters dies in an accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 
चोपटा। क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के पास वीरवार देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से एक कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सिरसा से चोपटा रोड पर आठवां मील के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चोपटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गांव अरनियांवाली निवासी अजय कुमार (24) दो बहनों का इकलौता भाई था। उनके पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार किसी काम से गांव शेरपुरा गया हुआ था। वह बाइक पर वापस अपने गांव अरनियांवाली आ रहा था। जब वह वीरवार देर रात को आठवां मील के पास पहुंचा। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed