{"_id":"687bd9c097c53cad3c0b1b7e","slug":"called-to-make-daughters-self-reliant-sirsa-news-c-128-1-sir1002-141070-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का किया आह्वान
विज्ञापन
ग्राम पंचायत माधोसिंघाना के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
सिरसा। ग्राम पंचायत माधोसिंघाना के आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी अपनाओ जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने व लिंगानुपात में सुधार करने की अपील की गई। कार्यक्रम में रंगोली बनाकर व मेहंदी लगाकर बेटी के जन्म पर विभिन्न सरकारी योजना के मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सुपरवाइजर कुसुम शर्मा महिला व बाल विकास सिरसा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि समाज व जनसाधारण की भागीदारी में हम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। यदि बेटियों को भी उचित शिक्षा देकर माता-पिता आत्मनिर्भर बना दें, तो वह किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है।
हमें आवश्यकता है संकरण मानसिकता से बाहर निकालने की और बेटियों को उचित शिक्षा समानता व सुरक्षा देने की। आशा वर्कर पूनम की ओर से समय पर गर्भावस्था का पंजीकरण करवाने और पूर्ण जांच समय-समय पर करवाने के बारे में बताया गया। कोई भी प्रसव पूर्ण लिंग जांच में दोषी पाया जाता है तो उसे पर टीसीपी एनटीटी कानून के तहत कठोर सजा का प्रावधान किया जाएगा। इस मौके पर एएनएम अमरदीप, आशा वर्कर पूनम, आंगनबाड़ी वर्कर सुमन, पूनम, रोशनी, बलवंती, विमल, राजवंत, राजबाला आदि मौजूद रहे।