फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Call to eradicate social evils

Sirsa News: सामाजिक बुराइयों को मिटाने का आह्वान

Sun, 14 Dec 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Call to eradicate social evils
आर्य समाज मंदिर में आयोजित मासिक सत्संग में मौजूद समाज के लोग। स्रोत : संगठन
सिरसा। आर्य समाज मंदिर में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता आचार्या कृष्णा (दिल्ली) से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने भजनों और प्रवचनों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को मिटाने का संदेश दिया। उन्होंने स्त्री शिक्षा, स्त्री सुधार, स्त्री विकास और नारी उत्थान पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही देश प्रेम, सामाजिक मर्यादा, पारिवारिक मूल्यों, संस्कारयुक्त व्यवहार और संतुलित सांसारिक जीवन के महत्व को भी रेखांकित किया।
उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के देश और समाज के प्रति अमूल्य योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया। उनके विचारों ने श्रोताओं को आत्मचिंतन, सदाचार और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। इस दौरान ओमप्रकाश खर्रा, लेखानिरीक्षक राजेंद्र बैनीवाल, शमशेर सिंह, श्योचंद बैनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं के राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान : आर्य समाज के प्रधान अशोक वर्मा ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें, तो देश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर हो सकता है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें शिक्षा, सेवा, नवाचार व अनुशासन का महत्व बताया गया। साथ ही नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया गया क्योंकि नशा युवा ऊर्जा को नष्ट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed