फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   By elections are held in special circumstances, INLD made Ellenabad a laboratory: Subhash Barala

विशेष परिस्थितियों में होते हैं उपचुनाव, इनेलो ने बनाया ऐलनाबाद को प्रयोगशाला : सुभाष बराला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
By elections are held in special circumstances, INLD made Ellenabad a laboratory: Subhash Barala
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर राजनीति गतिविधियों ने तेजी पकड़ ली है। दलों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को रानियां रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया वे घर-घर जाकर सरकार की नीतियां बताने का काम करें। इससे पहले ऐलनाबाद चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान पोस्टर जारी किया गया। जिसमें उन्होंने भाजपा-जजपा की ओर से नारा दिया कि हर जोर जुल्म की टक्कर में, विकास हमारा नारा है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि उपचुनाव विशेष परिस्थितियों में ही होते हैं। लेकिन इनेलो ने ऐलनाबाद को प्रयोगशाला बना दिया है। पहले 2010 में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने दो जगह से चुनाव जीतकर ऐलनाबाद से इस्तीफा देकर उपचुनाव करवाया और अब अभय सिंह चौटाला ने राजनीतिक स्टंट अपनाते हुए इस्तीफा देकर जनता पर उपचुनाव थोपा। जबकि अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा देते समय कहा था कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते, तब तक वे विधानसभा में नहीं जाएंगे। अब अभय फिर से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि जनता को छलने वाले राजनीतिक लोगों को ऐलनाबाद विधानसभा कि जागरूक जनता इस बार बखूबी सबक सिखाने का काम करेगी। भाजपा घोषणा पत्र भी जल्द जनता के बीच में जारी किया जाएगा और सरकार की समान काम-समान विकास कि नीति पर काम करते हुए यहां विकास कार्यों की झड़ी लगाई जाएगी। बराला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की दशा सुधारने के लिए कृषि कानून बनाए हैं, लेकिन विपक्षी राजनीतिक दलों व कुछ किसान संगठनों ने अपनी रोटियां सेंकने के लिए किसानों को बरगलाकर आंदोलन करवा दिया। सरकार की किसानों के साथ कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन सहमति न बनने पर कोर्ट ने इन कानूनों पर डेढ़ साल के लिए स्टे लगा दिया। बावजूद इसके विपक्षी दलों ने किसानों को आंदोलन की आग में झोंकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे, कपिल सोनी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद की जनता विकास को तरसी
बराला ने कहा कि बेशक ये चुनाव चुनौती भरा है, लेकिन ऐलनाबाद की जनता के लिए ये उपचुनाव एक अवसर लेकर आया है कि वो सत्ता में भागीदारी कर विकास के मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने बताया कि 2005 के बाद से ऐलनाबाद में सत्ताधारी पार्टी का विधायक नहीं आया है। जिसके कारण क्षेत्र की जनता विकास को तरस रही है। जो लोग 17 साल में विकास नहीं करवा सके, वो अब क्या विकास करवाएंगे। उन्होंने बताया कि चाहे बात रोजगार की हो या विकास की इन लोगों ने कभी बाहर निकलकर लोगों की समस्याओं को जाना ही नहीं। उन्होंने ऐलनाबाद में भाजपा उम्मीदवार के साथ गुरुद्वारे से बाहर निकाले जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी इसे निंदनीय करार दिया। रोजगार के आंकड़ों पर बोलते हुए बराला ने बताया कि 1999 से लेकर 2004 तक 11,800 लोगों को रोजगार मिला, 2005 से लेकर 2014 तक 20,000 लोगों को और 2015 से लेकर अब तक भाजपा सरकार में 90,000 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने ऐलनाबाद की जनता से आह्वान किया कि पास इस उपचुनाव में सरकार में हिस्सेदारी करने का सुनहरा मौका है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रदेश में अभी 3 साल का शासन और बाकी है। ऐलनाबाद की जनता अब समझ चुकी है कि हमारे क्षेत्र का विकास सत्ताधारी पार्टी का विधायक ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed