फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   By applying online, students will join 75 crore Surya Namaskar campaign

ऑनलाइन आवेदन कर विद्यार्थी जुड़ेंगे 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान के साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
By applying online, students will join 75 crore Surya Namaskar campaign
सिरसा। जिले के विद्यार्थियों को योग व सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में अवगत करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से नई पहल की जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन गतिविधियां शुरू की गई है। जिसके तहत विद्यार्थी पोर्टल पर पंजीकरण कर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों के साथ-साथ अगर अभिभावक, शिक्षक भी भाग लेना चाहते हैं तो अभियान से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे भारत में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत जिले के निजी व सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। कोरोना संक्रमण काल में योग आसनों की पद्धति सूर्य नमस्कार को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों में ऑनलाइन 20 फरवरी तक सूर्य नमस्कार योग गतिविधियां कराई जाएंगी। यह कार्यक्रम स्कूलों में 21 दिन तक चलेगा। जिसमें विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में पीटीआई, डीपीआई को दी जिम्मेदारी
हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार छात्र सूर्य नमस्कार सीखें और इसके व योग के फायदों के बारे में जानकारी पा सकें। इस मकसद के साथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले के स्कूली छात्र व शिक्षकों के साथ शहरवासी भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 26 जनवरी तक सभी स्कूलों के पीटीआई और डीपीई को विभाग द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिले में करीब ढाई लाख से ज्यादा बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराने का टारगेट दिया गया है। इस कार्यक्रम में पहली से 12वीं कक्षा बच्चे हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये.....ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सूर्य नमस्कार अभियान के दौरान विद्यार्थी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट 75सूर्यनमस्कार डॉट कॉम पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद विद्यार्थी इस वेबसाइट पर इनडिविजनल लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद जो फॉर्म खुलेगा उसमें अपनी जानकारी भरनी होगी। अपना नाम लिखते समय उसमें कोई दोष न हो इसका ध्यान रखें, क्योंकि इसी नाम को प्रशस्ति-पत्र पर लिखा जाएगा। रजिस्टर करते समय विद्यार्थी को अपना व्हाट्स एप नंबर और पासवर्ड डालना होगा। वहीं वेबसाइट पर दिए गए वीडियो की सहायता से सूर्य नमस्कार सीख सकतें हैं।
प्रतिदिन करना होगा विद्यार्थियों को वीडियो अपलोड
प्रतिदिन के सूर्य नमस्कार के बाद अपनी प्रोफाइल पर जाकर इसकी जानकारी देनी होगी। इसके लिए गूगल लिंक या फिर पंजीकृत व्हाट्स एप नंबर, पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। प्रोफाइल पर कैलेंडर लिंक पर जाकर अपने दिन के अनुसार दिन - 1 से दिन 21 पर उचित स्थान पर जाकर क्लिक करना होगा। कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी तक बच्चे और शिक्षक को 21 दिन तक सूर्य नमस्कार करना होगा। इसके साथ कार्यक्रम में चयन लिए उसका फोटो और वीडियो अपलोड करना होगा। सरकार के निर्देशानुसार 26 जनवरी और 7, 12 व 20 फरवरी को सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 21 दिन के बाद वेबसाइट से सभी प्रतिभागी अपना योग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।
क्या है सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार एक तरह का व्यायाम है। इससे पूरे शरीर को लाभ मिलता है। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से फेफड़ों के अंदर शुद्ध हवा का पर्याप्त मात्रा में प्रवेश होता है। इस व्यायाम से रोग तो दूर भागते ही हैं। साथ चेहरे पर एक अलग चमक आने लगती है। शरीर मजबूत होता है। सूर्य नमस्कार के 12 चरण का रोज अभ्यास करने से दिमाग सक्रिय और एकाग्र बनता है।

सूर्य नमस्कार अभियान के लिए एक पत्र जारी हुआ है। जिसके तहत बच्चों को प्रतिदिन 21 सेकेंड की वीडियो बनाकर ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। इसके लिए जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क साधा जा रहा है। इसके तहत 21 दिन तक प्रतिदिन विद्यार्थी व शिक्षक अपनी वीडियो पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
- संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed