फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bus trips will be increased on Diwali and Bhaiya Dooj, instructions issued to drivers and conductors

Sirsa News: दिवाली व भैया दूज पर पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे, चालकों व परिचालकों को निर्देश जारी

Wed, 30 Oct 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bus trips will be increased on Diwali and Bhaiya Dooj, instructions issued to drivers and conductors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दिवाली और भैया दूज के लिए परिवहन विभाग लोकल रूटों के साथ अंतर जिला रूटों पर बसों विशेष संचालन करेगा। यहां जरूरत के हिसाब से बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। अधिकारियों ने इसको लेकर चालक व परिचालकों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार दिवाली व भैया दूज पर यात्रियों की संख्या और बढ़ जाएगी। सिरसा डिपो में करीब 235 बसें हैं। इनमें लोकल से लंबे रूट वाली बसें शामिल हैं। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो बसों के रूट में किसी प्रकार कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसों के रूट में भी किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बस अपनी समय सारिणी के आधार पर चलाई जाएंगी। इसके अलावा किसी रूट पर यात्रियों के अधिक होने पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ सिटी बस सर्विस पर भी अधिकारियों ने फीडबैक लिया है।
विज्ञापन

संबंधित चालक और परिचालक को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उनको सुबह व देर रात के सभी चक्कर लगाने बारे में हिदायत दी है। इसके साथ शहर में कई बार जाम की स्थिति होने पर सावधानी से बसों को चलाने बारे कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार पर बसों के रूट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा। यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लंबे रूट की बसें पूर्व निर्धारित रूट व समय पर चलाई जाएंगी। अंतर जिला रूटों के साथ लोकल रूटों पर बसों की सुविधा पर्याप्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed