फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bus strike, attack on driver, haryana roadways, kutiana road, aggitation

चालक से मारपीट के बाद सिरसा-कुतियाना मार्ग पर नहीं चली एक भी सरकारी बस

Fri, 05 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 05 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bus strike, attack on driver, haryana roadways, kutiana road, aggitation
बस चालक - फोटो : Bureau

गांव गुड़ियाखेड़ा में बुधवार को रोडवेज बस से छात्रा के गिरकर घायल होने और युवकों द्वारा चालक के साथ मारपीट करने के रोष स्वरूप वीरवार को रोडवेज की एक भी बस सिरसा-कुतियाना मार्ग पर नहीं चलाई गई। बसें न चलने से विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


उधर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने जीएम को ज्ञापन सौंपा। तो दूसरी ओर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिरसा-कुतियाना मार्ग रंगड़ी, धिंगतानियां, बकरियांवाली, गुडियाखेड़ा, ढूकड़ा, जमाल, कुतियाना गांव पड़ते हैं और इन गांवों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी और ग्रामीण सिरसा शहर की ओर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों व विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस मार्ग  पर हर आधे घंटे में रोडवेज की बस चक्कर लगाती है और पूरे दिन में बसों द्वारा 20 चक्कर लगाए जा रहे थे, लेकिन बुधवार को हुई मारपीट के विरोध  में रोडवेज कर्मचारियों ने वीरवार को इस रूट पर कोई बस नहीं चलाई, जिससे ग्रामीण परेशान रहे। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार वे तब तक  इस रूट पर बस नहीं चलाएंगे, जब तक कि मारपीट और चालक को  बंधक बनाने के आरोपी युवकों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज यूनियन ने सौंपा जीएम को ज्ञापन
सिरसा (ब्यूरो)। गुड़ियाखेड़ा में रोडवेज के चालक के साथ से मारपीट करने वाले आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर वीरवार को हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की एक बैठक रोडवेज डिपो में हुई। इस बैठक में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी गई और इस संबंध में जीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि चालक से मारपीट के कारण रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।

उन शरारती तत्वों के खिलाफ जमाल चौकी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज  करवाई गई थी। परंतु अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया  है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए तालमेल कमेटी ने निर्णय लिया है  कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उस रूट पर बसों का संचालन संभव नहीं है। अगर आरोपियों की  गिरफ्तारी नहीं हुई तो यूनियन को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना  पड़ेगा।


मारपीट में तीन के खिलाफ केस दर्ज
उधर बस चालक के साथ मारपीट  करने के मामले में जमाल चौकी पुलिस ने गुडियाखेड़ा गांव के तीन  युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जमाल चौकी के एसआई भूपसिंह ने बताया कि घायल बस चालक संदीप निवासी रंधावा ने बयानों के आधार पर गुड़िया खेड़ा के विनोद कुमार, कृष्ण व जेपी ढाका के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने के  आरोप में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed