फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bus stand construction problem solved

Sirsa News: जगजीत नगर में बस स्टैंड निर्माण का रास्ता साफ

Wed, 15 Jul 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
bus stand construction problem solved
बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत ।
फोटो ---19
विज्ञापन


आपसी सहमति से सुलझा विवाद
फोटो ---19

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव जगजीत नगर में नए बस स्टैंड के निर्माण पर ग्राम पंचायत और गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार आपसी सहमति से समाप्त हो गया। तहसील कार्यालय रानियां में मंगलवार को आयोजित बैठक में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद बस स्टैंड निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह की मध्यस्थता में हुई। इसमें तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बात रखी। इसके बाद सहमति बनी कि करीवाला-जीवननगर मार्ग पर खसरा नंबर 139 के कोने में 18 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा बस स्टैंड बनाया जाएगा। निर्धारित स्थान के अलावा शेष भूमि गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के पास रहेगी। साथ ही बस स्टैंड की दीवार गुरुद्वारे के साथ साझा होगी।
विज्ञापन

सरपंच निरंजन सिंह ने बताया कि इस विवाद के समाधान में गांव के गणमान्य लोगों और सरपंच एसोसिएशन रानियां के सदस्यों ने लगातार प्रयास किए। उनकी पहल और मध्यस्थता से दोनों पक्ष सहमति पर पहुंचे। बैठक में ग्राम पंचायत की ओर से धीर सिंह, ध्यान सिंह, गुरनाम सिंह और जगदीप सिंह, जबकि गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से चंद सिंह, लक्खा सिंह और शिंगारा सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जसवंत घोड़ेला सहित कई सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed