{"_id":"604b9f288ebc3e8d3155e4b6","slug":"budget-sirsa-news-2021-22-sirsa-news-rtk599599994","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बजट में पुरानी घोषणाओं का खुला पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बजट में पुरानी घोषणाओं का खुला पिटारा
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को राज्य बजट पेश किया। परंतु इस बजट में सिरसा जिले को नया कुछ नहीं मिला। जबकि जिले से डिप्टी सीएम और बिजली मंत्री सरकार में है। सरकार ने जिन घोषणाओं का बजट में जिक्र किया, वे पिछले वर्ष घोषित की थी, इस वर्ष इन घोषणाओं के पूरा होने पर उनका शुभारंभ होगा। हालांकि सरकार को समर्थन देने वाले विधायक और भाजपा सांसद इसे बेहतर बजट बता रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि हमने सिरसा के विकास के लिए जो मांगा वो मिला, लेकिन विपक्षी विधायकों का दावा है कि बजट में सिरसा जिले की पूरी तरह से अनदेखी की गई।
राज्य सरकार ने बजट ने जीवननगर में आईटीआई के सत्र 2021-22 में शुरू होने की घोषणा की, जबकि इसके निर्माण की घोषणा पिछले बजट में हुई थी। ऐसे में नया कुछ नहीं। ऐलनाबाद और सिरसा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के उन्नयन का काम भी पिछले वर्ष के बजट में शामिल था। बजट में रबी 2020 की ओलावृष्टि से खराब फसलों के लिए 115.18 करोड़ रुपये के मुआवजा की घोषणा की। इसमें सिरसा, भिवानी, हिसार, महेंद्रगढ़, नूहं, रेवाड़ी, रोहतक और चरखी दादरी को भी मुआवजा मिलेगा। परंतु सरकार ने सिरसा में सफेद मक्खी के प्रकोप से खराब हुई फसलों के लिए करीब 308 करोड़ के मुआवजे का प्रस्ताव भेजा हुआ है। बजट में इस मुआवजे का जिक्र नहीं। सरकार ने बजट में जिस मेडिकल कॉलेज की चर्चा की, उसकी घोषणा भी पिछले वर्ष हुई थी।
सरकार के पक्ष के सांसद और विधायक बोले बजट में जो मांगा मिला
बजट पर सांसद सुनीता दुग्गल का कहना है कि बजट बेहतर है। पूरे प्रदेश का ध्यान रखा गया है। सिरसा में टैक्स टाइल पार्क के लिए सीएम से चर्चा हुई है। वहीं वन डिस्टिक वन प्रोडेक्ट के तहत सिरसा में किन्नु प्रोसिंसिग प्लांट और इस उत्पाद से संबंधित अन्य उद्योग पर भी चर्चा की है। इससे संबंधित उद्योग सिरसा और फतेहाबाद में लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
आम आदमी के हित में है बजट : कांडा
सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी के हित में है। विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में पेंशन 2500 रुपये कर सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। गोपाल कांडा ने कहा कि विधानसभा में उन्होंन सिरसा में मेडिकल कालेज की मांग को प्रमुखता से उठाया था, सिरसा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का जिक्र बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि सिरसा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से सिरसा व आसपास के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
कांग्रेस विधायकों का कहना कि बजट में हमने जो मांगा, कुछ नहीं मिला
कालांवाली के हलका विधायक शीशपाल केहरवाला ने बताया कि बजट में कालांवाली हलके के लिए रंगा से बडागुढ़ा तक घग्घर नदी का चैनल बनने की मांग की थी। ताकि हलका के कई गांवों में सिंचाई के पानी की समस्या न रहे। इसके अलावा कालांवाली में लड़कों के लिए राजकीय कॉलेज खोलने की मांग रखी गई थी। लेकिन सरकार की ओर से कालांवाली हलके के लिए ऐसा कोई बजट पेश नहीं किया गया, जिससे हलका कालांवाली के लोगों को फायदा मिले।
सिरसा के अर्थशास्त्री अशोक भाटिया का कहना है कि आज जो बजट पेश हुआ है। उसका हम स्वागत करते हैं। बजट से पहले विधायकों से बजट के बारे में सुझाव मांगना यह बहुत अच्छी विशेषता रही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवी एक के तहत यह बजट पेश किया है। यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्लासरूम शिक्षा के क्षेत्र में डीजल टेबलेट उपलब्ध करवाना न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लागू करना, कला और संस्कृति को बढ़ावा देना के लिए बात की गई है सराहनीय है।
- अशोक भाटिया, अर्थशास्त्री, रिटायर्ड प्राध्यापक, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।