{"_id":"6a021999008f7a9e440cdcf5","slug":"bsp-supported-sweepers-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158226-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी बसपा
Mon, 11 May 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 11 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
धरना स्थल पर हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन पत्र सौंपते हुए बसपा जिलाध्यक्ष। पार्टी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष रामधन चौटाला के नेतृत्व में जिला कमेटी ने दिया समर्थन
फोटो -= 5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी जिला सिरसा ने सोमवार को राज्यव्यापी हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के धरनास्थल पर पहुंच उन्हें समर्थन दिया। बसपा जिलाध्यक्ष रामधन चौटाला के नेतृत्व में जिला कमेटी ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से तुरंत समाधान निकालने की मांग की।
जिलाध्यक्ष रामधन चौटाला ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा मेहनतकश, शोषित, वंचित एवं कर्मचारी वर्ग की आवाज के साथ मजबूती से खड़ी रही है। सफाई कर्मचारी लगातार अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार द्वारा अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
रामधन ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत से ही शहरों और गांवों की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चलती है। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
बसपा ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए तथा कर्मचारियों को उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। कर्मचारियों की लगातार अनदेखी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। बहुजन समाज पार्टी ने स्पष्ट किया कि पार्टी कर्मचारी हितों, हक एवं सम्मान की लड़ाई में हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और भविष्य में भी संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला सचिव बसपा रामभक्त, सिरसा विधानसभा प्रभारी नारायण दास, सिरसा विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार बेगू, जिला महासचिव रामनिवास जोधकां, सुभाष सिंह, खुशीराम,लाभ सिंह, शेर सिंह चौटाला, पूर्ण सिंह उपस्थित थे।