फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brick stones rained on the police who went to investigate in the assault case

मारपीट मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर बरसाए ईंट पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brick stones rained on the police who went to investigate in the assault case
सिरसा। कंगनपुर गांव में एक व्यक्ति का रास्ता रोकने और मारपीट करने के मामले में जांच के लिए गई सदर थाना पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष ने हमला हो गया। आरोपी पक्ष ने पुलिस कर्मचारियों पर पथराव किया। पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई। उप निरीक्षक पूनम चंद के बयान पर आरोपी मेजर सिंह, उसके भतीजे व सात आठ लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उपनिरीक्षक पूनम चंद ने बताया कि बीती 10 जुलाई को कंगनपुर रोड निवासी आलम सिंह ने शिकायत दी थी कि मेजर सिंह व अन्य लोगों ने उसकी स्कूटी रोक कर उसके साथ मारपीट की ओर उसे धमकी दी। आलम सिंह का कहना था कि आरोपी उसे 307 के मुकदमे में समझौता न करने के लिए धमका रहे थे। इस मामले की शिकायत मिलने पर उप निरीक्षक पूनम चंद पुलिस टीम के साथ गांव कंगनपुर में पहुंचे। पुलिस टीम ने जब आरोपियों को घर से बुलाया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया और हाथापाई की। बाद में आरोपियों ने पुलिस टीम पर पत्थर बरसाए। बचाव के लिए पुलिस कर्मचारी गाड़ी में बैठे तो टीम पर पत्थर बरसाए। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी को मौके से भगाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed