{"_id":"629654e50b872f130405ffff","slug":"brick-kiln-worker-committed-suicide-by-hanging-sirsa-news-hsr633142667","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा मजदूर ने लगाया फंदा लगकर की आत्महत्या,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठा मजदूर ने लगाया फंदा लगकर की आत्महत्या,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। गांव माधोसिंघाना स्थित ईंट भट्ठा पर एक मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने भट्ठा मालिक पर मजदूर को परेशान करने का आरोप लगा पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने भट्ठा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे 20 वर्षीय अजय कुमार ने बताया कि वह गांव धमोड़ा खेड़ी में रहते हैं। अब वह गांव छात्र जिला जींद में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसका पिता पूर्ण गांव माधोसिंघाना स्थित मैसर्ज सुभाष चंद्र ईंट भट्ठे पर काम करता था। उनके पिता ने भट्ठे में बने कमरे की छत में लगी लोहे की पाइप से रस्सा बांधकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना उसे सुबह 10 बजे फोन के माध्यम से मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंट भट्ठा मालिक की ओर से उसे पिता पर दबाव बनाया जाता था। जिससे परेशान होकर उनके पिता ने फंदा लगाया है। उन्होंने बताया कि वह तीन भाई बहन है। उसकी माता कुछ वर्ष पहले ही गुजर गई थी। इसके बाद पिता अकेले ही मजदूरी का काम कर रहे थे। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर भट्ठा संचालक सुभाष के खिलाफ धारा 306 का मामला दर्ज किया है।
मजदूर द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। मृतक के परिजनों ने बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। - कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, मल्लेकां चौकी, सिरसा।