चामल में पीएनबी में सेंधमारी: पीछे की दीवार तोड़ अंदर घुस लॉकर तोड़ने की कोशिश, विफल रहने पर लौटे
मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तथ्य भी जुटाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना शनिवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बैंक की पिछली तरफ की दीवार से ईंटें तोड़ करीब तीन फुट चौड़ा छेद कर दिया। इसके बाद बैंक में प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन भी काट दिया। बैंक में रखी फाइल व अन्य सामान को भी बिखेर दिया और लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया। लॉकर को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाने पर चोर फरार हो गए।
मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तथ्य भी जुटाए। चोरों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अब बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस को दी है मामले की शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में शाखा प्रबंधक पायल गढ़वाल ने बताया कि उनके पास सोमवार सुबह सात बजे सर्वजीत कौर कर्मचारी का फोन आया। उसने बताया कि बैंक के अंदर सामान बिखरा हुआ है और सेंधमारी की गई है। इसके बाद पुलिस की देखरेख में उन्होंने लॉकर को खोल कैश की जांच की है, कोई भी छेड़छाड़ नहीं हुई है। चोरों ने लॉकर का हैंडल तोड़ने का प्रयास किया गया था और वह खराब हो गया है।

सेंधमारी करने के बाद बैंक के बाहर तैनात पुलिस कर्मी ।
बैंक में नहीं था कोई भी सुरक्षा कर्मचारी तैनात
वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने लोहे के औजारों से दीवार को तोड़े जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान बैंक की सुरक्षा के लिए कोई भी कर्मचारी यहां पर तैनात नहीं था।
बैंक शाखा प्रबंधक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने बैंक के भवन की दीवार तोड़कर छेद किया है और अंदर प्रवेश कर गए थे। चोर ने बैंक के अंदर पहुंचकर चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन लॉकर न खुलने के कारण वारदात नहीं हो पाई। -ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी, सिरसा।