फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Braj Mandal Yatra: member of Bajrang Dal protest against government because stopped in sirsa from going to Nuh

ब्रजमंडल यात्रा: पुलिस ने कई जिलों से नूंह में जाने वाले बजरंग दल के सदस्यों को रोका, सरकार के सख्त आदेश

Mon, 28 Aug 2023 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 28 Aug 2023 12:18 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस बजरंग दल के सदस्यों को नूंह जाने से रोका रही है। जिसके कारण बजरंग दल के सदस्यों में रोष नजर आ रहा है। सिरसा में बजरंग दल के सदस्य गीता मंदिर के समक्ष एकत्र हुए। यहां पर सभी श्रद्धालुओं ने पहले जलाभिषेक किया और इसके बाद सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करना करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Braj Mandal Yatra: member of Bajrang Dal protest against government because stopped in sirsa from going to Nuh
पुलिस ने नूंह जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में दोबारा से यात्रा निकालने को लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से रोके जाने के कारण अब बजरंग दल के सदस्य सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे है। वहीं, सोमवार सुबह सभी सदस्यों ने एकत्र होकर शहर के गीता मंदिर में जलाभिषेक किया और सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। 

विज्ञापन


कई बजरंग दल के सदस्यों को हिरासत में लिया
28 अगस्त को नूंह में हिंदू समाज के सदस्यों की ओर से दोबारा से यात्रा निकाली जाने का एलान किया गया था। जिसके चलते सरकार की ओर से दूसरे जिलों के श्रद्धालुओं के नूंह पर पहुंचने को लेकर रोक लगा दी गई थी। इसी के चलते रात को ही पुलिस ने शहर से कई बजरंग दल के सदस्यों को हिरासत में ले लिया और सुबह उन्हें कोर्ट में पेश कर छोड़ दिया गया। यात्रा में शामिल न होने देने को लेकर बजरंग दल के सदस्य अब सरकार के खिलाफ ही रोष प्रकट कर रहे है।
विज्ञापन


बजरंग दल के सदस्यों का प्रदर्शन
सुबह सात बजे बजरंग दल के सभी सदस्य शहर के सदर बाजार में स्थित गीता मंदिर के समक्ष एकत्र हुए। यहां पर सभी श्रद्धालुओं ने पहले जलाभिषेक किया और इसके बाद सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करना करना शुरू कर दिया। वहीं, अब शहर में प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री क पुतला फूंकेंगे। जिला प्रमुख सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि सरकार की ओर से उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है। जबकि जिन लोगों ने यात्रा पर हमला किया उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यात्रा में शामिल होना था लेकिन पुलिस ने उन्हें रात को ही हिरासत में ले लिया। जिसके कारण वह सरकार का ही अब विरोध करेंगे और मोर्चा खोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह में निकलने वाली यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मय्यड़ के पास लगाया नाका

नूंह में दोबारा से ब्रजमंडल यात्रा निकालने की अनुमति न मिलने के बाद हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा निकालने के एलान के बाद जिला पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस ने मय्यड़ गांव के पास पुलिस नाका लगाया। इसके अलावा जिले में मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की दो कंपनियां मंडल स्तर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। गुप्तचर विभाग के अधिकारियों को पल पल की रिपोर्ट दे रहे हैं।
 
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि नूंह में हिंदू संगठनों द्वारा निकालने वाली ब्रजमंडल यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिले में कई जगहों पर नाके लगाए है। सुरक्षा के हर प्रबंध किए हुए है। आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा जो शरारती तत्व है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नूंह में सर्व जातीय हिंदू महापंचायत ब्रजमंडल यात्रा निकालने की बात पर अड़ा है। प्रदेश सरकार द्वारा नूंह को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकबंदी की हुई है। इंटरनेट सेवा भी बंद की हुई है।

नूहं में यात्रा में नहीं गए पदाधिकारी

नूहं में यात्रा में शामिल होने के कारण विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य नहीं गए। पदाधिकारी स्थानीय मंदिरों में ही जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा अटेली के कार्यकर्ता भी नूहं नहीं जा सके। वहीं, सोमवार को अटेली में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य यात्रा निकालकर राधा कृष्ण मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इससे पूर्व शहर में ही यात्रा निकाली जाएंगी। नूंह बृज मंडल यात्रा को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट पर है।

60 से 70 कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर फतेहाबाद पुलिस लाइन भेजा गया

फतेहाबाद के रतिया रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर से नूंह मेवात यात्रा में भाग लेने के लिए जाने वाले हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को फतेहाबाद स्थित पुलिस लाइन में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार शहर के रतिया रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद, गो रक्षा दल, बालाजी भक्त मंडल, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जलाभिषेक किया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नूंह यात्रा में भाग लेने के लिए रणनीति बनाई और जब वे आगे बढ़ने लगे तो मंदिर से बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस कार्रवाई को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रमेश कुमार के नेतृत्व में डीएसपी शमशेर सिंह, शहर थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस व सीआईए पुलिस की टीम तैनात रही। करीब 60 से 70 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। बसों में भरकर इन कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेज दिया। हिरासत में लिए गए लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली।

इस दौरान गौरव गोयल ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आए थे, इसके बाद भजन किए गए और जब वह नूंह यात्रा में भाग लेने के लिए जा रहे थे तो पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया है, प्रशासन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया गया है, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को इस यात्रा में भाग लेने वाले लोगों को सुरक्षा दी जानी चाहिए लेकिन इस तरह के कदम उठाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बारे में डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि नूंह मेवात बृजमंडल यात्रा में भाग लेने के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed