{"_id":"68e94672b507c1a4ba0f260f","slug":"bodiwali-road-is-in-a-bad-shape-causing-inconvenience-to-school-children-and-pedestrians-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145741-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बोदीवाली रोड के हालात खस्ता, स्कूली बच्चों व राहगीरों को उठानी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बोदीवाली रोड के हालात खस्ता, स्कूली बच्चों व राहगीरों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन
डिंग मंडी। डिंग मंडी के बोदीवाली रोड के हालात बेहद खस्ता हैं। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, पैदल जाने वाले आमजन को पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। इस रोड से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और एंबुलेंस संचालकों के लिए हादसों का खतरा बना हुआ है। बारिश के बाद सड़क के बद से बदत्तर हालात हो गए हैं।
लोगों ने बताया कि बोदीवाली का 500 मीटर का यह टुकड़ा मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आता है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाया गया है। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ है। वहीं, मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ के अनुसार मुख्यालय एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है और जैसे ही अनुमति मिलेगी सड़क दुरुस्त करवाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
-- --
बारिश के बाद से सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। छोटे-छोटे बच्चे और बूढ़े लोग हर दिन इस सड़क पर आने-जाने में परेशान हो रहे हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द इसका निर्माण करवाना चाहिए, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से चल सकें और किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
- गिरधारी, ग्रामीण।
-- -- --
इस रास्ते से रोज बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं और इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे भी होते हैं। गड्ढों के कारण कई बार वाहन फिसलने से हादसे हो चुके हैं। अगर सड़क का जल्द निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले समय में बड़े हादसे हो सकते हैं। प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए और सड़क की मरम्मत करवाना चाहिए।
- सोनू, ग्रामीण।
-- --
बोदीवाली रोड की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। जैसे ही मुख्यालय से मंजूरी मिलेगी, सड़क का निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
- सुरेश कुमार, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड, सिरसा।