{"_id":"62448f73082d841809709c11","slug":"board-examination-started-the-examination-was-held-peacefully-on-the-first-day-the-students-were-confused-due-to-the-question-paper-coming-in-two-parts-sirsa-news-hsr6279032100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा शुरू : पहले दिन शांतिपूर्वक हुई परीक्षा, दो भाग में प्रश्नपत्र आने से असमंजस में रहे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा शुरू : पहले दिन शांतिपूर्वक हुई परीक्षा, दो भाग में प्रश्नपत्र आने से असमंजस में रहे परीक्षार्थी
विज्ञापन
मां की परीक्षा के लिए मासूम की प्रतिक्षा... बुधवार को आयोजित बाहरवीं की परीक्षा देने के बाद महिला प
- फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सालाना परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन 12वीं की हिंदी की परीक्षा हुई। पुरानी व्यवस्था को बदलकर दो भागों में प्रश्न पत्र आने के कारण परीक्षार्थी असमंजस में नजर आए। जिले भर में 84 केंद्रों पर परीक्षा हुई। वहीं इस दौरान नकल के दो केस पकड़े गए। करीब 14000 नियमित व 2792 ओपन बोर्ड के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई परीक्षा से आधा घंटा पहले बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया।
जिला मुख्यालय स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ओपन स्कूल के करीब 600 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यहां पर प्रत्येक कमरे में 24-24 विद्यार्थियों के बैठने की परीक्षा व्यवस्था की गई। गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पीने के पानी की विशेष व्यवस्था की। नकल रोकने के लिए परीक्षा के दौरान रोल नंबर व पैन ले जाने की अनुमति दी गई। इसके अलावा बच्चों को अन्य कोई सामान परीक्षा के दौरान साथ नहीं ले जाने पर रोक रही।
शिक्षा बोर्ड की योजना, कोरोना संक्रमण फैला तो परीक्षा अवधि हो सकेगी कम
पिछले दो साल तक प्रदेश ने कोरोना को झेला है। इसलिए परीक्षा नहीं हो पाई। इस बार भी कोरोना संक्रमण का खतरा था। इसलिए शिक्षा बोर्ड ने योजना बनाई। प्रश्न पत्र को इस बार दो भागों में बांटा गया। एक भाग में छोटे प्रश्न जबकि दूसरे भाग में ऐसे प्रश्न शामिल किए गए हैं जिनका विस्तार से उत्तर देना है। शिक्षा बोर्ड की योजना है कि यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो प्रश्न पत्र के दोनों भाग परीक्षार्थियों को बांटे जाएंगे। यदि कोरोना संक्रमण फैला तो केवल एक भाग की परीक्षा करवा ली जाएगी ताकि ज्यादा लंबे समय तक परीक्षार्थियों को ना बैठना पड़े। लेकिन इस व्यवस्था के कारण परीक्षार्थी असमंजस की स्थिति में रहे कि तय समय-सीमा में दोनों प्रश्न पत्र कैसे हल करें।
विज्ञापन
अव्यवस्था : भीषण गर्मी में बरामदे में दरी पर बैठकर दी बोर्ड परीक्षा
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी पहुंचे। यहां पर भीषण गर्मी के बावजूद विद्यार्थियों को बरामदे में बैठाकर परीक्षा ली गई। जहां अधिकतर विद्यार्थी कक्षाओं में बैंच पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे। गर्मी को देखते हुए पंखों की व्यवस्था की गई थी, ताकि बच्चों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं कुछ विद्यार्थियों को बरामदे में दरी पर बैठाकर परीक्षा ली गई।
दो परीक्षा केंद्रों पर पकड़ में आए नकलची
परीक्षा के दौरान फ्लाइंग ने दो स्थानों पर विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल व चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने मिनर्वा हाई स्कूल में नकल करते हुए दो विद्यार्थियों को पकड़ा। इसकी जानकारी बोर्ड को दी गई है।
समस्या : बाल लंबे कर लिए तो नहीं दिया प्रवेश
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र को अपने लंबे बालों के कारण प्रवेश नहीं दिया गया। पवन कुमार ओपन बोर्ड से परीक्षा देने के लिए पहुंचा। उसके प्रवेश पत्र पर एक फोटो में उसके बाल छोटे थे। परंतु दूसरी फोटो में उसके बाल काफी लंबे थे। प्रवेश देते समय उसके प्रवेश पत्र व आधार कार्ड की जांच की तो लंबे बालों के चलते उसकी फोटो की सही पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद युवक ने अपने घर से दूसरी फोटो मंगवाई, जिसे प्रवेश पत्र पर लगाने के बाद उसे परीक्षा में बैठने दिया गया।
विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए जगह का अभाव है तथा कमरों का निर्माण करवाया जा रहा है जिसके चलते विद्यार्थियों को बरामदे में बैठाया गया था। विद्यार्थियों ने बिना किसी परेशानी के परीक्षा दी है।
- संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा
विद्यार्थी बोले : दो भागों में आया प्रश्न पत्र, हुई समस्या
लिखने का अभ्यास कम हुआ है। स्कूल बंद रहने के कारण परीक्षा की तैयारी भी ज्यादा अच्छी नहीं हुई है। परीक्षा दो भाग में हुई, जिस कारण दूसरी पारी का पेपर पूरा करने में समय कम मिला।
- पुनीत, परीक्षार्थी।
परीक्षा के लिए तैयारियां की गई है। परंतु स्कूल बंद रहने के कारण परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति है। तय समय में पूरा पेपर हल करना चुनौती लग रहा है।
- विक्रम, परीक्षार्थी।
ऑनलाइन कक्षाएं तो लगी परंतु लिखने का अभ्यास कम हो गया। अपने स्तर पर परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी की गई है।
- रीमा, परीक्षार्थी।
कोरोना के कारण स्कूल बंद रहे जिस कारण परीक्षा की तैयारी अच्छी नहीं हुई। लिखने का अभ्यास भी कम होने के चलते परेशानी हो सकती है।
- सुमेसता, परीक्षार्थी।

थोड़ा सा तो और पढ़ लें... परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए आई परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने स- फोटो : Sirsa

परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आती परीक्षार्थी।- फोटो : Sirsa