फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP state president in Sirsa

सैनी के बयान से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं: बराला

Sun, 22 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 22 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
BJP state president in Sirsa

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के जाटों पर आरक्षण को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है।

विज्ञापन


सैनी के बयान से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। कौन व्यक्ति पार्टी की छवि खराब करता है और कौन अच्छी, ये पार्टी के अंदर का मामला है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कोई भी अधिकारी व कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ताओं से खिलवाड़ करेगा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वे शनिवार को ऐलनाबाद जाने से पूर्व स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी अच्छे कार्य की शुरुआत होती है तो विरोध अवश्य होता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार पारदर्शिता से चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी लागू की है, वह जनहित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राबर्ट वाड्रा मामले में बोले, दोषी मिले तो होगी कार्रवाई
राबर्ट वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कार्रवाई करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी के खिलाफ कार्रवाई में एजेंसी और आयोग द्वारा जो भी व्यक्ति चाहें वो कितना भी बड़ा हो, दोषी पाया जाएगा तो उनके खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी
प्रदेश में अफसरशाही हावी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को राजनीति और सामाजिक संगठनों का बहुत लंबा अनुभव है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में अधिकारियों वे कर्मचारियों पर जो तोर-तरीके अपनाए जाते थे, वे भाजपा की सरकार में नहीं अपनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ताओं से खिलवाड़ करेगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

जनता के सामने पहले ही आ चुकी है इनेलो की पोल
 इनेलो के पोल खोल अभियान के सवाल पर उन्होंने कहा कि इनेलो की पोल जनता के सामने पहले ही आ चुकी है। प्रदेश सरकार पारदर्शी तरीके से एक साथ-सबका साथ विकास की नीति को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के हमले का कोई डर नहीं है।

प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी केवल समाचार पत्रों में ही चर्चा है, लेकिन भाजपा के संगठन में ऐसी कोई चर्चा नहीं है। निगम व बार्डों के अध्यक्ष बनाने बारे उन्होंने कहा की जनता के कार्य बेहतरी से हो और ठीक हो, पार्टी के संगठन में जो कार्यकर्ता ठीक प्रकार से काम करता है, उन्हें उचित स्थान दिया जाएगा।


अब सड़कें तो बन रही हैं
प्रदेश में विकास कार्यों के बारे में बराला ने कहा कि प्रदेश में सड़कें तो पहले भी बनती थीं, अब भी बन रही हैं, लेकिन डबवाली से दिल्ली, रेवाड़ी से भिवानी-हांसी व हिसार आदि प्रदेश में बन रही सड़कों पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है और आधारभूत ढांचों के निर्माण कार्य पूर्व की सरकारों के कार्यों की तुलना में बेहतर गति से किया जा रहा रहा है। 

कौन-कौन रहा मौजूद
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता शीशपाल कंबोज, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, राजेंद्र देसुजोधा, सुरेंद्र नेहरा, यतिंद्र सिंह एडवोकेट, अमन चोपड़ा, मनीष सिंगला, गुरदेव सिंह राही, वीर शांति स्वरूप, बलवान जांगड़ा, रेणु शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, मीरा देवी, डॉ. वेद बैनीवाल, सुरेश कुमार, राजबीर गोदारा, हितेश खुराना, प्रदीप रातुसरिया, विनोद स्वामी, रमेश जैन, ललित कुमार, हनुमान कुंडू, रत्नलाल बामणिया, सुखविंद्र सिंह बराड़, भीम लांबा, रामजी दास भाटिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed