{"_id":"68b9d41c4c4ac7a563005d0c","slug":"bjp-officials-enquired-about-the-condition-of-villagers-affected-by-waterlogging-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143667-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाजपा पदाधिकारियों ने जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों का जाना हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाजपा पदाधिकारियों ने जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों का जाना हालचाल
विज्ञापन
सिरसा। भाजपा पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लोगों कसे मिलते हुए। भाजपा
सिरसा। घग्गर नदी में निरंतर बढ़ते जल-स्तर से चिंतित टीम भाजपा के साथ जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने बाढ़-ग्रस्त गांव खैरेकां, बनसुधार, चामल, झोरड़नाली से ओटू हेड तक समस्त गांवों व प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने भारी वर्षा के कारण रिहायशी मकानों को हुए नुकसान का मौके पर जाकर अवलोकन किया एवं प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि लगातार हो रही बरसात के कारण कई गांवों में हालात काफी विकट हैं। कई गांवों में जहां फसलों में पानी भर गया है तो वहीं कई गांवों में मकानों में पानी घुस गया है, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे है।
उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन पूरी तरह प्रभावित लोगों के साथ है। आमजन से आह्वान किया कि वे शांतिपूर्वक तरीके से प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर काम करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बाढ़ व जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है, जिसपर बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट कोई भी व्यक्ति अपलोड कर सकता है।
विज्ञापन
सरकार नुकसान का आंकलन कर इस बारे में जनहित में ठोस निर्णय लेगी। इस मौके पर भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, जिला महामंत्री अंबर मेहता, भाजपा नेता स. गुरदेव सिंह राही, रोहताश जांगड़ा, डाॅ. सागर केहरवाला व अन्य मौजूद रहे।