{"_id":"9833a5c7b3b339a2912aeea44c44f395","slug":"bjp-mp-rajkumar-saini-in-sirsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम जाटों को अपने हकों पर डाका नहीं डालने देंगे : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम जाटों को अपने हकों पर डाका नहीं डालने देंगे : सैनी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला रोड स्थित चाचाण धर्मशाला में आयोजित ओबीसी ब्रिगेड के सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि अब तक जाट समुदाय के लोग हर क्षेत्र में सबसे अधिक लाभ लेते रहे हैं और अब आरक्षण की मांग कर पिछड़े वर्ग के हितों पर डाका डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जागने का वक्त आ गया है और हम किसी को अपने हकों पर डाका नहीं डालने देंगे।
विज्ञापन
सैनी ने कहा कि नौकरियों में जाटों ने सबसे अधिक लाभ उठाया है। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा के लिए 28 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से लाखों की तादाद में लोग जुटेंगे और महात्मा ज्योतिबा फूले व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों से दिल्ली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने हितों की सुरक्षा को सहयोग करने का आह्वान किया।
राजकुमार सैनी के यहां पहुंचने पर पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े बलवान जांगड़ा, गजानंद सोनी, राजकुमार रोहलीवाल, मोती सैनी, नरेश सैनी सहित लोगों ने उनका स्वागत किया और दिल्ली पुल से खुली जीप में उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। इस दौरान सैनी का नारों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
सैनी तुम आगे बढ़ों, हम तुम्हारे साथ हैं...
लोगों ने सैनी तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं के नारों से पंडाल को गुंजायमान कर दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद सैनी ने कहा कि पंचायत से लोकसभा तक आरक्षण की व्यवस्था को सुचारु बनाने, 27 प्रतिशत आरक्षण को पूरी तरह लागू करने और पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा करने का मामला 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले महासम्मेलन में उठाया जाएगा।
लोकतंत्र सुरक्षा मंच व पिछड़ा वर्ग समाज के बैनर तले होने वाले इस सम्मेलन में एनसीआर सहित देशभर से दो से तीन लाख की तादाद में लोग शामिल होंगे।
ज्योतिबा फूले और अंबेडकर ने पूरा जीवन पिछड़ों के हितों में लगाया : सैनी
उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फूले और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन पिछड़े और दलित समाज को जागृत करने और उनके हितों की रक्षा करने के लिए लगाया।
इस सम्मेलन में ओबीसी ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार रोहलीवाल ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी ने पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज बुलंद की है और हम पिछड़ा वर्ग की लड़ाई लड़ेेंगे। रोहलीवाल ने कहा कि जो लोग आरक्षण का विरोध करते थे, आज वही आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
अब जनता समझ चुकी है इस लिए अपने हकों की लड़ाई लडने में गुरेज नहीं करेगी। इस अवसर पर उनके साथ ओबीसी ब्रिगेड के युवा प्रदेशाध्यक्ष हनुमान वर्मा, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष बबीता पांचाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गजानंद सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह किरोड़ीवाल, सुरजाराम नेहरा, विक्रम सैनी, नानक चंद, डॉ. केसी कंबोज, मुख्तयार सिंह, प्रमोद, सुहावा राम, लालचंद, देशराज, बसंत सिंह, सूरत सिंह यादव, रामकिशन सैन, विजय सैन, राजकुमार यादव, सीताराम बटनवाला, रामचंद्र लिंबा, सुरेंद्र कौर धर्मपुरा, शृंगारा सिंह, त्रिलोक सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सांसद सैनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।