Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP leaders checked the arrangements in the grain market, farmers said - delay in procurement in the name of moisture

Sirsa News: भाजपा नेताओं ने जांची व्यवस्था, किसान बोले- नमी के नाम पर खरीद में हो रही देरी

Sun, 13 Oct 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders checked the arrangements in the grain market, farmers said - delay in procurement in the name of moisture
रानियां में अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान की जांच करते भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां/कालांवाली। धान की आवक मंडियों में शुरू हो गई है। मंडी में व्यवस्था बनाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। शनिवार को भाजपा नेताओं ने अनाज मंडियों का दौरा किया। सभी ने मंडियों की व्यवस्थाओं को जांचा और अधिकारियों को उठान की समस्या के स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। भाजपा नेताओं ने रानियां, कालांवाली, डबवाली और सिरसा में व्यवस्था देखी।

रानियां से भाजपा के जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने रानियां अनाज मंडी का निरीक्षण किया। किसान विश्राम गृह में किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन शीशपाल कंबोज ने बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर प्रदेश की अनाज मंडियों का भाजपा पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान की फसल का एक एक दाना खरीदेगी व उठान में देरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


कंबोज ने कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसानों व आढ़तियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत या कमीशन न दें, अगर कोई परेशान करें तो तत्काल उन्हें सूचित करें। अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि रिश्वतखोरी की मंशा रखने वाले अधिकारी अपनी आदतें सुधार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफएससी को निर्देश, उठान में नहीं होनी चाहिए देरी
भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने शहर की अनाजमंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएफएससी से कहा कि उठान में देरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में किसानों ने बताया क धान की खरीद में नमी अधिक बताकर देरी की जा रही है। खरीद समय पर नहीं होने के कारण िउनको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बोरियों में वजन भी धान अधिक भरा जा रहा है। इस कारण किसानों को दोगुना नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने डीएफएससी मुकेश कुमार सहित तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि खरीद व्यवस्थाओं में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेणू शर्मा, बलवान जांगड़ा, श्याम बजाज, गुरदेव सिंह राही, सुखविंदर बराड़, अशोक शर्मा, कृष्णा मेहता, हरपिंदर शर्मा, सुनील सैनी, गंगाराम बजाज , आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सोम जैन, मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैंन संजय सिंगला, निर्मल बसरा, बुधराम शर्मा, रणमाल बालासर, बलदेव बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed