फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bike thief arrested

बाइक चोर गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bike thief arrested
bike thief arrested - फोटो : Sirsa
जिले की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक सदस्य को काबू करने में सफलता हासिल की है। सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुखा निवासी सैनपाल जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की छह वारदातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी ने बताया कि तीन चोरीशुदा बाइक व एक स्कूटी सहित चार बाइक बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके दो अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें दबिश देकर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सीआईए डबवाली प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि जो मोटरसाइकिल चोरी की छह वारदातें सुलझी हैं और सभी बाइक शहर सिरसा के विभिन्न क्षेत्रों से चुराए गए थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी सुखदेव सिंह चोरीशुदा बाइक के साथ काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed