फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bike theft

मोटरसाइकिल शोरूम का ताला तोड़कर तीन बाइक ले गए चोर

Fri, 07 May 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
bike theft
जीवननगर सिरसा मुख्य मार्ग पर स्थित एक मोटरसाइकिल शोरूम का ताला तोड़कर चोर तीन बाइक सहित सामान चुरा कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

चोरी की शिकायत दर्ज करवाते हुए बाइक शोरूम के संचालक बिल्लू शर्मा ने बताया कि वीरवार शाम को वह अपने शोरूम के शटर को ताला लगाकर घर गया था। सुबह जैसे ही शोरूम पर पहुंचा तो शटर के ताले तोड़े हुए मिले तथा अंदर से 3 नए बाइक, एलसीडी व काफी सामान गायब है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें रात्रि 11.47 बजे दो चोर शोरूम से बाइक चोरी करके सिरसा की ओर रवाना हुए हैं। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जानकारी मिली है कि बाइक चोरों ने ताले तोड़कर तीन मोटरसाइकिल व काफी सामान चुराया है। जिन्हें शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed