{"_id":"519a2730d9877bafb6cece401265f896","slug":"bike-in-fire-after-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- विस्फोट के बाद बाइक में लगी आग, जल रहे वेटरों को साथियों ने बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- विस्फोट के बाद बाइक में लगी आग, जल रहे वेटरों को साथियों ने बचाया
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव केहरवाला के पास बुधवार सुबह कार की टक्कर से हुए विस्फोट के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और महिला समेत चार लोग घायल हो गए। बाइक में आग लगने से चारों जलने लगे तो साथियों ने दौड़कर उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। जीवननगर चौकी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खंड रानियां के गांव भडोलियांवाली के आठ युवक दो बाइक पर गांव मटदादू स्थित मैरिज पैलेस में वेटर का काम करने के लिए आ रहे थे। दोनों बाइक आगे-पीछे चल रही थीं। भडोलियांवाली निवासी गुरलाल ने बताया कि अगली बाइक पर वह निर्मल, मेजर सिंह और राजू थे और दूसरी बाइक पर उसका भाई अंग्रेज सिंह, बलविंद्र सिंह, तरसेम सिंह और मेजर राम सवार थे। गांव केहरवाला के नजदीक सामने से आई एक कार ने पीछे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक में विस्फोट हुआ और आग लग गई। आगे चल रही बाइक पर सवार साथियों ने मिट्टी डालकर आग बुझाई और युवकों को बचाया। वहीं कार सवार एक महिला के भी चोटें आई। घायलों को डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को सिरसा रेफर कर दिया।
मटदादू जा रहे थे युवक
भडोलियांवाली निवासी गुरलाल ने बताया कि दूसरी बाइक मेजर चला रहा था। कार चालक ने लापरवाही बरतते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके भाई अंग्रेज की मौके पर ही मौत हो गई। चारों आग में जल रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर साथियों को बचाया। गुरलाल के अनुसार ठेकेदार ने गांव मटदादू में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का ठेका लिया था। वह अपने भाई अंग्रेज सहित अन्य युवकों को लेकर कार्यक्रम में वेटर का कार्य करने के लिए जा रहा था। मृतक के एक बेटा तथा एक बेटी थे।
विज्ञापन
मैंने तो आंखें बंद कर ली
कार गांव बिज्जूवाली का दुकानदार सुभाष चंद चला रहा था। वह अपने पिता वेदप्रकाश और माता कृष्णा देवी को छोड़ने के लिए गांव केहरवाला जा रहा था। कार में सवार वेदप्रकाश ने बताया कि उसकी बेटी दिल्ली में रहती है, वे उनसे मिलने जा रहे थे। गांव केहरवाला से ठीक 6.40 बजे सिरसा के लिए बस पकड़नी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार चार युवक कार के आगे बड़ी तेजी से निकले। डर के मारे उन्होंने आंखें बंद कर लीं। इसके बाद क्या हुआ? किसकी गलती थी, उन्हें मालूम नहीं। हादसे में कृष्णा देवी के सिर पर चोट आई है।
मृतक अंग्रेज के भाई गुरलाल के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डबवाली के सरकारी अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके वारिसों को सौंप दिया गया है। - चंद सिंह, जांच अधिकारी पुलिस चौकी, जीवननगर