फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike collided with tree uncontrollably, youth killed, three injured

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tree uncontrollably, youth killed, three injured
रवि। फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। गांव बिज्जूवाली के जलघर के पास मंगलवार देर रात्रि एक बाइक पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। चारों युवक धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे और वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव अहमदपुर दारेवाला के चार युवक बाइक पर सवार होकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामगढ़ पहुंचे थे। यहां से देर रात को वह गांव अहमदपुर दारेवाला लौट रहे थे। जैसे ही गांव बिज्जूवाली के जलघर के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन युवकों को सिर, छाती, बाजू में गंभीर चोट आई। उनके पीछे धार्मिक कार्यक्रम से अन्य बाइक पर सवार होकर लोग आ रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे टकराए हुए मोटरसाइकिल को देखा तो उन्हें कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। उन्होंने अपनी बाइक को रोककर जब आसपास जांच की तो दूर खेत में कुछ युवक दर्द से कहरा रहे थे। इनमें से एक युवक किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा था। इसके बाद गांव में इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एक निजी वाहन के माध्यम से चारों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चारों युवकों की जांच के दौरान 17 वर्षीय रवि पुत्र महावीर की मौत हो गई, जबकि घायल 17 वर्षीय मनीष पुत्र कालूराम, 24 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र कृष्ण कुमार, 19 वर्षीय मोनू कुमार को इलाज शुरू कर दिया। मोनू मृतक युवक के मामा का लड़का है। चारों युवक ही अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed