{"_id":"69cd5fc9d8bb914c1d0b4020","slug":"bhagwat-katha-from-3-april-in-dabwali-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155775-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डबवाली में 3 से 10 अप्रैल तक होगी श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डबवाली में 3 से 10 अप्रैल तक होगी श्रीमद्भागवत कथा
Wed, 01 Apr 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। वार्ड नंबर 17 स्थित राजीव नगर के श्री शीतला माता मंदिर में 3 से 10 अप्रैल तक संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंदिर प्रबंधन समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा।
मंदिर कमेटी के सदस्य राजीव वढेरा ने बताया कि 3 अप्रैल को शाम 4:15 बजे मंगलमयी कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद 4 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। समापन 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ के साथ होगा।
इसके पश्चात कथा विश्राम और लंगर प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन प्रख्यात पंडित सुन्दर लाल शास्त्री द्वारा किया जाएगा जबकि पंडित बृज लाल शास्त्री सह वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।