{"_id":"661d6f69a63927e73406f571","slug":"beo-took-a-meeting-said-if-departmental-rules-are-not-followed-action-will-be-taken-against-the-school-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118390-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बीईओ ने ली बैठक, बोले- विभागीय नियमों को पूरा नहीं किया तो स्कूल के खिलाफ करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बीईओ ने ली बैठक, बोले- विभागीय नियमों को पूरा नहीं किया तो स्कूल के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
Mon, 15 Apr 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बैठक लेते बीईओ।
ओढां। कनीना बस हादसे के बाद प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है। इसी को लेकर ओढां के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण ने खंड के सभी निजी स्कूल संचालकों की बैठक बुलाई।
बैठक में बीईओ ने सभी निजी स्कूलों को विभागीय मानकों को पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी भी स्कूल ने इस विषय में अनदेखी की तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने स्कूल संचालकों से कहा कि अपने स्कूलों के सभी वाहनों की समय-समय पर देखरेख करते हुए चालक व हेल्पर को निर्देश देते रहे।
उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों में प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशमन यंत्र व सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सभी प्रबंध होने चाहिए। स्कूलों पर ही बच्चों की पूरी जिम्मेदारी होती है जिनसे वे किसी तरह से पीछे नहीं हट सकते। इस अवसर पर सभी विद्यालयों से सुरक्षा मानकों का पालन करने से संबंधित प्रमाणपत्र लिए गए। बीईओ ने कहा कि निजी स्कूलों के सभी वाहनों की यातायात पुलिस द्वारा खंड स्तर पर जांच करवाई जाएगी ताकि ऐसे हादसे की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो।