{"_id":"65b7d9baca2970e57804ca14","slug":"bba-students-of-jcd-vidyapeeth-will-be-able-to-get-their-degree-from-canada-will-get-three-years-work-permit-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114278-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जेसीडी विद्यापीठ के बीबीए के छात्र कनाडा से ले सकेंगे अपनी डिग्री, तीन साल का मिलेगा वर्क परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जेसीडी विद्यापीठ के बीबीए के छात्र कनाडा से ले सकेंगे अपनी डिग्री, तीन साल का मिलेगा वर्क परमिट
विज्ञापन
जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. कुलदीप ढींढसा व सेनेका इंटरनेशनल कनाडा के अध्यक्ष डा. डेविड
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ के विद्यार्थी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। जिसके लिए जेसीडी ने नई पहल की है। विद्यापीठ ने कनाडा की सेनेका इंटरनेशनल के साथ दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसके अंतर्गत जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के बीबीए के छात्र अपने अध्ययन का एक भाग विद्यापीठ व दूसरा भाग कनाडा में कर सकेंगे।
इस एमओयू होने के बाद जेसीडी के बीबीए के विद्यार्थी प्रथम वर्ष की शिक्षा जेसीडी में करेंगे। उसके बाद इन विद्यार्थियों को सेनेका काॅलेज टोरंटो कनाडा में बीबीए के द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिल जाएगा। द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष की पढ़ाई विद्यार्थियों की सेनेका काॅलेज टोरंटो में होगी। जिसे पास करने के बाद विद्यार्थियों को सेनेका इंटरनेशनल कैनेडा की डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं इस दौरान विद्यार्थियों को विद्यापीठ में ही आईईएलटीएस की कोचिंग दी जाएगी।
3 साल का मिलेगा वर्क परमिट
बीबीए के विद्यार्थियों को सेनेका इंटरनेशनल कॉलेज में पढ़ने के बाद डिग्री दी जाएगी। वहीं एमओयू के अनुसार बीबीए पास करने वाले सभी विद्यार्थियों को कनाडा में काम करने के लिए तीन वर्ष का वर्क परमिट भी मिलेगा। जिस दौरान विद्यार्थी कनाडा में रह कर पढ़ाई के बाद काम कर सकेंगे। वहीं सेनेका इंटरनेशनल के निदेशक डाॅ. डेविड एग्न्यू 12 फरवरी को जेसीडी विद्यापीठ में आएंगे। जहां समझौते का पूरा ब्योरा तैयार किया जाएगा। इस समझौते के तहत 20 जुलाई 2024 से ही दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- कैनेडियन ब्यूरो फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन के आंकड़ों से पता चलता है कि कनाडा के लगभग 34 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय छात्र भारत से आते हैं। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और हमारे छात्रों का इन साझेदारियों के तहत अध्ययन करने के लिए वहां जाना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण विकास अवसर को दर्शाता है। एमओयू साइन होने से विद्यार्थियों को बहुत फायदा मिलेगा।
- डॉ. कुलदीप ढींढसा, महानिदेशक, जेसीडी सिरसा।