फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bargad tree

बरगद का स्थानांतरण रद्द, प्रशासन ने करवाई छंटाई

Wed, 31 Jul 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bargad tree
बरगद के पेड़ की छंटाई कर दी गई। - फोटो : Sirsa
अनाज मंडी में पंडाल के बीच लगे बरगद के पेड़ को एक बार फिर बुधवार सुबह प्रशासनिक कर्मचारियों ने स्थानांतरित करने का प्रयास किया। लेकिन मजदूरों ने विरोध जता दिया। तब इसे स्थानांतरित करने की योजना स्थगित कर दी गई। तत्पश्चात कुछ लोगों ने मध्यस्थता करके बीच का रास्ता निकाला और पेड़ की छंटाई के लिए मजदूरों को राजी किया। जिस पर मजदूर मान गए और बरगद के पेड़ की छंटाई कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दो दिनों से मार्केट कमेटी के कर्मचारी अनाज मंडी में लगे बरगद के पेड़ को स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन मजदूरों ने इसका विरोध कर दिया। मंगलवार को मजदूर जेसीबी के आगे खड़े हो गए। वहीं मौके पर आरटीआई एक्टीविस्ट और पर्यावरण प्रेमी करतार सिंह ने पेड़ काटने पर इस मामले को एनजीटी में ले जाने की चेतावनी अधिकारियों को दी। विरोध को देखते हुए प्रशासन ने इसे स्थानांतरित करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

बरगद के पेड़ के पीछे बना है सीएम का स्टेज
जिस जगह पर यह पेड़ लगा हुआ है, उसके ठीक पीछे सीएम का स्टेज है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारी इस पेड़ को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करना चाहते थे। लेकिन अब इस पेड़ की छंटाई होने से न तो स्टेज पर बैठे नेताओं को संवाद करते हुए कोई परेशानी होगी और न ही श्रद्धालुओं को स्टेज की ओर देखने पर कोई दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली का विशेष ध्यान रखें अधिकारी
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने स्थानीय अनाजमंडी में 4 अगस्त को गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें राज्य स्तरीय समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि समारोह स्थल के आसपास हरियाली की पूर्ण रक्षा करते हुए तैयारियां करें। इसके अलावा किसी भी पेड़ को न काटा जाए। उन्होंने कहा कि पेड़ों की छंटाई कर उन्हें सुंदर शेप दी जाए। इसके अलावा समारोह स्थल के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही शहर को भी साफ किया जाएगा। उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेड़ों की छंटाई का कार्य अपनी देखरेख में करवाए। उपायुक्त ने कहा कि इन निर्देशों की कड़ाई से पालना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed