फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bar Association canceled show cause notice issued to female advocate

Sirsa News: महिला अधिवक्ता को जारी शोकॉज नोटिस को बार एसोसिएशन ने किया रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Bar Association canceled show cause notice issued to female advocate
सिरसा। बार एसोसिएशन ने महिला अधिवक्ता ज्योति बत्रा के खिलाफ जारी हुए शोकॉज नोटिस को रद्द कर दिया है। जांच में महिला अधिवक्ता के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत और आधारहीन पाए गए। इस मामले में जांच के दौरान 28 वकीलों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जांची गई।
विज्ञापन

नो ऑब्जेक्शन को सख्ती से लागू करने की मांग को लेकर महिला अधिवक्ता ज्योति बत्रा ने बार एसोसिएशन के खिलाफ मोर्चा खोला था। जिला बार एसोसिएशन ने 26 सितंबर 2023 को महिला अधिवक्ता ज्योति बत्रा शोकॉज नोटिस जारी किया था। इसके बाद अगले ही दिन महिला अधिवक्ता ने नोटिस का जवाब भी दाखिल कर दिया था। इसके अलावा महिला अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन से अपनी सदस्यता वापस लेने का बड़ा फैसला लिया था। इसके बाद नवनियुक्त जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू की। 16 फरवरी 2024 को एसोसिएशन ने अपने आदेश मेंं कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की गई है।
विज्ञापन

प्रधान आदित्य राठौर ने बताया कि जांच के क्रम में करीब 28 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का बयान लिया गया। इसके अलावा 25-09-2023 और 26-09-2023 के सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया गया है। अधिवक्ता ज्योति बत्रा द्वारा की गई शिकायत व उक्त कारण बताओ नोटिस के जवाब का भी अवलोकन किया गया है और वर्तमान मामले के सभी तथ्यों और परिस्थितियों को देखने के बाद यह पाया गया है कि महिला अधिवक्ता के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत और आधारहीन है। यह उनकी प्रतिष्ठा और छवि को कम करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed