फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Banned drug found in pesticide shop, agriculture department seals it

Sirsa News: कीटनाशक की दुकान से मिली प्रतिबंधित दवा, कृषि विभाग ने की सील

Thu, 22 Aug 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Banned drug found in pesticide shop, agriculture department seals it
सिरसा।
विज्ञापन

सिरसा के जनता भवन रोड पर अनाजमंडी के पास एक कीटनाशक विक्रेता की दुकान पर कृषि विभाग की टीम ने बुधवारदेर रात को छापा मार कार्रवाई की है। टीम ने यहां से 50-50 लीटर के दो कीटनाशकों के ड्रम बरामद किए हैं, जो पहले से प्रतिबंधित हैं। फिलहाल कृषि विभाग ने इस दुकान को सील कर दिया है। वीरवार को एक बार फिर इस दुकान में रखे सभी कीटनाशकों की जांच की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग को किसान नेता लखविंद्र औलख ने शिकायत दी थी कि जनता भवन रोड पर गोयल ट्रेडिंग कंपनी पर फोरेट 10 जी की दवा रखी गई है। इस दवा को करीब 5 साल पहले ही भारत सरकार ने बैन कर दिया था, क्योंकि यह कैंसर का बड़ा कारण बन रही थी। इसे बेचना कानूनन अपराध है और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। शिकायत मिलने के बाद कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज व गुणवत्ता नियंत्रक अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर 50-50 लीटर के कीटनाशक दवा के दो ड्रम मिले हैं, जो प्रतिबंधिति बताए जा रहे हैं। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने दुकान को सील कर दिया। विभाग की टीम वीरवार को एक बार फिर इस दुकान की सभी दवाओं की जांच करेगी।
विज्ञापन


किसान नेता लखविंद्र औलख ने बताया कि फोरेट 10 जी कीटनाशक दवा को देश में बैन किया जा चुका है, लेकिन फिर भी इसकी धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि जनता भवन रोड पर इसकी बिक्री की जा रही है। वह मौके पर पहुंचे और इसकी शिकायत कृषि विभाग को की।
विज्ञापन
विज्ञापन



-सूचना मिली थी कि जनता भवन के पास एक कीटनाशक की दुकान पर प्रतिबंधित कीटनाशक बेचा जा रहा है। कृषि विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और यहां पर 50-50 लीटर के दो ड्रम मिले हैं। जिनको जब्त करके जांच के लिए भेजा गया है। दुकान को सील कर दिया गया है और वीरवार को पूरी दुकान को खंगाला जाएगा।
डॉ. सुखदेव कंबोज, कृषि उपनिदेशक सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed