{"_id":"0911576f49eb934b3f2219c04e26d2ff","slug":"bank-manager-on-a-case-to-order-including-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक सहित पांच पर केस दर्ज करने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक सहित पांच पर केस दर्ज करने के आदेश
sirsa
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक अधिकारी से मिलीभगत करके लाखों का आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में अदालत ने सांगवान चौक स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के प्रबंधक नवनीत कंबोज सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश सदर पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
अदालत ने फरवरी 2014 में गांव सिकंदपुर निवासी शमशेर सिंह पुत्र बाबू सिंह की ओर से अदालत में दायर इस्तगासे पर फैसला सुनाते हुए आदेश सदर थाना प्रभारी को दिए हैं।
विज्ञापन
आदेशों में थाना प्रभारी को कहा गया है कि डबवाली रोड स्थित सुजीत मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर श्रवण सिंह, हिसार एनएच नंबर नौ स्थित सुजीत मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रदीप नेहरा, गांव केहरवाला निवासी राधेश्याम, सांगवान चौक स्थित एचडीएफसी बैंक ब्रांच मैनेजर नवनीत कंबोज और बैंक एजेंट नसीब के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
गांव सिकंदरपुर निवासी शमशेर सिंह ने पांच अप्रैल 2013 को डबवाली रोड स्थित सुजीत मोटर्स से एक गाड़ी लेने के लिए 20 हजार रुपये प्रोपराइटर को दिए। इसके बाद 7 अप्रैल को सात लाख 25 हजार रुपये दिए।
श्रवण ने एचडीएफसी बैंक के एजेंट नसीब, ब्रांच मैनेजर नवनीत कंबोज के साथ मिलकर बैंक से गाड़ी पर लाखों रुपये का लोन शमशेर सिंह के नाम से लेकर हड़प लिया। सुजीत मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड का प्रदीप नेहरा व गांव केहरवाला निवासी राधेश्याम भी इसमें शामिल थे।
शमशेर सिंह ने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अदालत में इस्तगासा दायर किया गया। न्यायाधीश पवन कुमार ने फैसला सुनाते हुए सदर थाना पुलिस को श्रवण सिंह, प्रदीप नेहरा, राधेश्याम, मैनेजर नवनीत कंबोज व एजेंट नसीब के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।