फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bad weather: 30 thousand quintals decreased paddy arrival

मौसम खराब : 30 हजार क्विंटल घटी धान की आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bad weather: 30 thousand quintals decreased paddy arrival
मंडी में धान का उठान करते मजदूर । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। दो दिनों से मौसम खराब होने के बाद व्यापारियों और आढ़तियों ने धान का उठान करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। मंडियों में अब तक 25 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, इसमें से 18 लाख क्विंटल धान का उठान हो गया है। अब सात लाख क्विंटल धान मंडियों में पड़ा है।
विज्ञापन

मौसम खराब होने और बूंदाबांदी के चलते पहले के मुकाबले मंडी में धान की आवक भी कम हुई है। आढ़ती मौसम खराब होने के चलते किसानों को अभी घर में ही धान रखने की बात कह रहे हैं। इसके चलते अब एक दिन में करीब 30 हजार क्विंटल धान की आवक कम हुई है। जिले की मंडियों में एक सप्ताह पहले डेढ़ लाख क्विंटल आवक हर रोज हो रही थी, जो अब एक लाख 20 हजार क्विंटल के करीब हो रही है। हालांकि दूसरी तरफ किसान धान को मंडी में पहुंचने के बजाय खेत में तैयार फसल की कटाई करवाने पर जोर दे रहे हैं ।
विज्ञापन

जिले में अब तक हुई धान की आवक
धान किस्म क्विंटल उठान
पीआर 1495738 1123937
1509 310081 259489
डीबी 695931 451520
वर्जन
मंडियों में धान के उठान का काम तेजी से चल रहा है। मौसम खराब होने के चलते किसान घर से ही तिरपाल लेकर साथ आएं, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़ा। आढ़तियों को भी तिरपाल का बंदोबस्त करने के आदेश दिए गए हैं। - विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed