फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BA pass Sachin turns out to be the master mind of 2.5 lakh loot

बीए पास सचिन निकला 2.5 लाख लूट का मास्टर माइंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
BA pass Sachin turns out to be the master mind of 2.5 lakh loot
मंडी में दुकानदार से लूट मामले में पकड़े गए आरोपी और उपस्थित पुलिस कर्मी - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की अनाज मंडी स्थित दुकान से पिस्तौल के बल पर 2.51 लाख रुपये लूटने के मामले को पुलिस ने पांच दिन में ही सुलझा लिया। इस मामले को सुलझाते हुए सीआईए पुलिस ने चार आरोपियों को पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। शुरूआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आर्थिक तंगी से परेशान युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक माह पहले गोगामेड़ी से बाइक भी चोरी की थी। बीए पास 21 वर्षीय सचिन कुमार ने लूट की पूरी योजना तैयार की। उसके बाद 15 दिन रेकी कर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

बुधवार को लूट वारदात में खुलासा करते हुए उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी व निरीक्षक सीआईए प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ नोनी वासी कीर्तिनगर हाल प्रेम नगर, महान उर्फ महाना वासी धिंगतानिया, अक्षय सुखसागर कॉलोनी बेगू रोड व दीपक उर्फ दीपू सुखसागर कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानिये... क्या था मामला
आरोपियों ने 21 अगस्त को अनाज मंडी स्थित दुकानदार अंकुश कुमार से पिस्तौल के बल पर दो लाख 51 हजार की नकदी से भरा बैग लूटा था। वारदात से करीब 15 दिन पहले सचिन उर्फ नोनी अपने दोस्त अक्षय व महान को बस अड्डा सिरसा पर मिला। अक्षय ऑटो चलाने का काम करता है। सचिन ने अपने दोस्तों से कहा कि उसे रुपयों की बहुत जरूरत है, इसलिए कोई योजना लगानी पड़ेगी। इस पर सचिन ने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति को जानता है जो हर रोज अपनी दुकान से घर और घर से दुकान पर 2 से 3 लाख रुपये अपने साथ बैग में लेकर जाता है। हम मिलकर उस व्यक्ति से रुपये छिन सकते हैं। इसके बाद आरोपियों ने योजना पर काम शुरू कर दिया। वारदात से एक दिन पहले सचिन उर्फ नोनी अपने दोस्त दीपू के साथ अक्षय और महान से बस अड्डा सिरसा पर फिर से मिला। वहां से वह उन्हें अंकुश की दुकान पर लेकर पहुंचता है। वहां पर वे उससे रेता बजरी के भाव पूछने के बहाने क्षेत्र और दुकान का पूरा जायजा लेते हैं। अगले दिन 21 अगस्त को दीपू योजना के अनुसार बाहर खड़ा हो गया। सचिन उर्फ नोनी अक्षय और महान के साथ बाइक से दुकान पर पहुंचे। महान और अक्षय दुकान के अंदर गए तथा सचिन बाइक पर दुकान से कुछ दूरी पर खड़ा रहा। अक्षय ने दुकान मालिक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कहा कि ये पैसों का बैग हमें दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। दुकान मालिक अंकुश ने डर के कारण पैसों का बैग महान को दे दिया। इसके बाद तीनों बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जबकि चौथा आरोपी दीपू जो रेकी कर रहा था मौके से पैदल ही निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के खिलाफ पहले ही दर्ज हैं दो मामले
आरोपी सचिन के खिलाफ लड़ाई झगड़े के दो केस थाना शहर सिरसा में पहले ही दर्ज हैं। आरोपी महान उर्फ महाना करीब 24 साल का है और आटो रिक्शा चलाने का काम करता है तथा 7वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है। आरोपी अक्षय भी ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है। जिसकी 28 साल उम्र है और वह भी 7वीं क्लास तक पढ़ा लिखा है। आरोपी दीपक उर्फ दीपू 24 साल का है और अनपढ़ है और वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही और उनसे अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में खुलासा होने की संभावना है।

बैंक में रुपये जमा करवाने के दौरान आरोपियों ने की थी अंकुश की पहचान
मुख्य आरोपी सचिन कुमार की शाह सतनाम चौक के पर चाय की दुकान थी। अंकुश जिंदल बैंक और एलआईसी के रुपये जमा करवाने और निकलवाने के लिए वहां पर जाता था। जिसके चलते सचिन कुमार से उसकी पहचान की थी। सचिन अब ऑटो मार्केट में चाय की स्टाल लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed