फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Awareness camp was organized in the district jail

Sirsa News: जिला जेल में जागरूकता शिविर लगा किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Awareness camp was organized in the district jail
 जिला जेल में ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेश योजना के तहत जागरूक करते हुए। 
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जेल में ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन (ड्रग फ्री इंडिया के लिए) योजना पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव प्रवेश सिंगला ने बताया कि एलएडीसी डिप्टी कंवरजीत सिंह, डिप्टी वंदना मांगा, असिस्टेंट देवेंद्र कौर व असिस्टेंट अमित ने जेल कैदियों को इस योजना के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आमजन में मादक पदार्थों की तस्करी और मादक द्रव्यों से सेवन की बढ़ती व्यापकता गंभीर सामाजिक-आर्थिक और जन स्वास्थ्य चुनौतियों का कारण बन रही है। इस खतरे के दुष्परिणाम व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से कहीं आगे बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा आर्थिक स्थिरता और सामाजिक समरसता को भी प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन विशेष रूप से बच्चों और युवाओं जैसे कमजोर वर्गों में चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग एक सामाजिक बीमारी है। जबकि नशीली दवाओं की लत समाज के जीवन को नष्ट कर देती है। नशीली दवाओं की तस्करी न केवल किसी देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देती है, बल्कि नशीली दवाओं की तस्करी से उत्पन्न अवैध धन का उपयोग अक्सर आतंकवाद को बढ़ावा देने सहित अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प लाइन नंबर 01666-247002 व नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed