फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attacked by entering the house, 3 injured, case on 4

घर में घुसकर हमला, 3 घायल, 4 पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the house, 3 injured, case on 4
ओढां। पुलिस ने गांव नुहियांवाली निवासी एक महिला के बयान पर 4 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि बुधवार को उसके पति विजय सिंह की गांव के ही सतवीर सिंह के साथ कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। महिला का आरोप है कि इसी दौरान युवती गीतू, उसका भाई देवेंद्र, सतवीर व उसके रिश्तेदार संदीप के अलावा 4-5 अन्य लोग लोहे के पाइप, कसिया व लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। लक्ष्मी देवी का आरोप है कि उक्त लोगों ने आते ही उस पर हमला बोल दिया। लोगों ने घर में मौजूद सुमन व उसके चाचा ससुर कृष्ण लाल को भी हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाए जाने के उपरांत उक्त लोग धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस हमले में घायल लक्ष्मी, सुमन व कृष्ण लाल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस लक्ष्मी देवी के बयान पर गीतू, देवेंद्र, सतवीर व हिसार निवासी संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed