फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on youth

Sirsa News: कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में युवक हमला

Wed, 18 Feb 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
attack on youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नेशनल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में एक युवक पर लाठियों से हमला हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में देवेंद्र निवासी गांव सुचान कोटली ने बताया कि वह 17 फरवरी को अपना कंप्यूटर डिप्लोमा का सर्टिफिकेट चेक करने सिरसा आया था। बस स्टैंड से निकलते ही हनुमान मंदिर के पास उसका दोस्त लख्खू मिला, जो उसे क्रिकेट खेलने कॉलेज ग्राउंड ले गया। वहां लीला, जैली सरदार, घोड़ा, विक्की, राजबीर समेत 5-6 अन्य युवकों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उक्त सभी ने लाठियों-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। उसने अपनी जान बचाने के लिए ग्राउंड के कमरों की ओर भागकर मदद मांगी। थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed