{"_id":"5da204838ebc3e93aa193451","slug":"assembly-of-sirsa-rania-and-dabwali-given-training-to-apo-and-po-sirsa-news-rtk522817468","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सिरसा, रानियां और डबवाली के पीओ और एपीओ को दी गई ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सिरसा, रानियां और डबवाली के पीओ और एपीओ को दी गई ट्रेनिंग
विज्ञापन
मेगा रिहर्सल के दौरान दिशा निर्देश देते हुए अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
विधानसभा आम चुनाव-2019 की मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सिरसा, रानियां व डबवाली विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए प्रीजाइडिंग ऑफिसर्स (पीओ), अल्टरनेट प्रीजाइडिंग ऑफिसर्स व अन्य टीमों को शनिवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में दो चरणों में आयोजित मेगा रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां समझाई।
ईवीएम मास्ट्रर ट्रेनरों ने सभी पीओ-एपीओ को उनके प्रत्येक कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक वेट्री सेल्वी, रिटर्निंग अधिकारी सिरसा जयवीर यादव, रिटर्निंग अधिकारी रानियां राजेंद्र, नगराधीश कुलभूषण बंसल, तहसीलदार चुनाव राम निवास सहित ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर ऑफिसर भी मौजूद थे।
रिटर्निंग अधिकारी सिरसा जयवीर यादव ने कहा कि पीओ व एपीओ की जरा सी चूक पूरी व्यवस्था की विफलता मानी जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता को समझें। उन्होंने कहा कि पीओ हैंडबुक में वे सारी हिदायतें व नियम लिखे हैं, जिनकी जानकारी चुनाव करवाने वाले अधिकारी को होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को बिना लाइन में लगे सीधे अंदर जाकर मतदान करने की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने में उनकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी। इसलिए वे मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को अच्छी प्रकार से समझें और सभी नियमों व कानूनों की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इससे एक घंटा पूर्व 6 बजे पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में मोक पोल करवाया जाएगा। उन्होंने हिदायत दी कि मॉक पोल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीन को क्लीयर करना न भूलें। इसी प्रकार मतदान संपन्न होने के बाद मशीन को क्लोज करना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो उसे अपने स्तर पर हल करें, यदि समाधान नहीं होता तो उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सभी पीओ हर दो घंटे के अंतराल पर मतदान प्रतिशत और वोट संख्या की जानकारी पीओ डायरी में नोट करेंगे तथा इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष में भी भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।