फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ashish of mandothi, army leightinent

मांडोठी के आशीष आर्मी में बने लेफ्टिनेंट

Sun, 18 Dec 2016 01:27 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sun, 18 Dec 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
 बिजली निगम में कार्यरत उमेद सिंह दलाल के पुत्र आशीष दलाल का सिलेक्शन आर्मी में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। शनिवार को गुरुग्राम बिजली निगम के सर्कल कार्यालय परिसर में उनका स्वागत किया गया। इसके लिए कर्मचारियों द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


आशीष मूलरूप से झज्जर जिले के गांव मांडोठी के रहने वाले हैं, लेकिन उसकी 12वीं तक की शिक्षा गुरुग्राम से ही हुई है। अपने बेटे की सफलता से उमेद फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि बेटा देश की सेवा करेगा, इससे बढ़कर उनके लिए कुछ और नहीं है। बिजली निगम के अधिकारियों और यूनियन नेताओं ने आशीष दलाल का स्वागत किया। इस मौके पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नवीन वर्मा, एसडीओ जेपी दहिया, यूनियन नेता पवन चौधरी, सुशील शर्मा, बलबीर मोर, कपूर सिंह, बनवारी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इन सभी ने लेफ्टिनेंट बनने पर आशीष को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने कहा कि युवाओं को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। आशीष के पिता भी 19 वर्षों तक वायु सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रिटायर होने के बाद उन्होंने बिजली निगम में ज्वाइन किया था। आशीष ने कहा कि उनके मन में शुरू से ही देश सेवा की भावना रही है। आशीष ने बताया कि 12वीं तक की पढ़ाई गुरुग्राम के सेंट माइकल स्कूल से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed