फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Asha workers protest to increase pay scale, memorandum submitted to SDM

वेतनमान बढ़ाने के लिए आशा वर्कर्स ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Asha workers protest to increase pay scale, memorandum submitted to SDM
लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर बैठीं आशा वर्कर्स। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। मांगों को लेकर आशा वर्कर्स यूनियन ने वीरवार को लघु सचिवालय में धरना देकर रोष जताया और नारेबाजी की। वहीं मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम जयवीर यादव को ज्ञापन सौंपा और जल्द मांगें पूरी किए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

यूनियन की प्रथम मांग वेतन बढ़ोतरी के लेकर थी। जिला प्रधान दर्शना देवी कहा की सेंटर की स्कीम में कार्यरत मिड डे मील वर्कर्स का वेतन हाल ही में दोगुना किया गया है, वहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स, एनएचएम के कर्मचारियों का भी वेतन बढ़ाया जा चुका है, परंतु फ्रंट लाइन वर्कर्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ग्लोबल हेल्थ लीडर्स के अवॉर्ड से सम्मानित आशा वर्कर्स के वेतन में पिछले साढ़े चार साल से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसलिए उनकी मुख्य मांग है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांग पर ध्यान दे और वेतनमान बढ़ाया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई पांच हजार की एकमुश्त राशि तुरंत लागू किए जाने, ईएसआई एवं पीएफ सुविधा दिए जाने की मांग रखी। इस मौके पर विजय ढुकड़ा, प्रोमिला व मीना देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed