फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Artists presented scenes from the killing of Bali to the burning of Lanka.

Sirsa News: कलाकारों ने बाली वध से लेकर लंका दहन के प्रसंगों को किया प्रस्तुत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Artists presented scenes from the killing of Bali to the burning of Lanka.
सिरसा: शहर के सूरतगढ़िया चौक स्थित श्री विष्णु क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में कलाकार मंचन करत
सिरसा। शहर के सूरतगढ़िया चौक स्थित श्री विष्णु क्लब की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला में बाली वध से लेकर लंका दहन के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। क्लब के प्रधान दीपक सेठी के नेतृत्व में मंचित की जा रही रामलीला में कलाकारों ने प्रसंगों को जीवंत करने का प्रयास किया। पर्दा उठाने के साथ ही बाली वध का दृश्य मंच पर प्रस्तुत होता है।
विज्ञापन

बाली और सुग्रीव आपस में युद्ध कर रहे होते है। पेड़ के पीछे छिपकर श्रीराम युद्ध को देखते हुए और बाली को मारने के लिए तीर चलाते है। तीर बाली को लगता है और धरती पर गिर जाते है। इसके उपरांत श्रीराम उनके सामने आते है और उन्हें उनकी गलती के बारे में बताते हैं। इस पर बाली हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करता है और मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। इसके उपरांत पर्दा गिर जाता है।
विज्ञापन

वहीं, श्रीराम की मुद्रिका लेकर हनुमान लंका की ओर प्रस्थान करते हैं। मंच पर लंका प्रवेश और सीता से मुलाकात के प्रसंगों को प्रस्तुत किया जाता है। मंच पर हनुमान का अशोक वाटिका को उजाड़ने, मेघनाद की ओर से बंधक बनाने के प्रसंग होते हैं। इसके अलावा रावण के दरबार में जब उन्हें ले जाया जाता है तो रावण व हनुमान के बीच संवाद को को कलाकारों ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आकर्षण लंका दहन का प्रसंग रहा, जिसमें हनुमान जी ने अपनी पूंछ में लगी आग से सोने की लंका को जलाते हैं। प्रधान दीपक सेठी ने बताया कि अरोड़वंश सभा के प्रधान कृष्ण गुंबर, सुमित बब्बर, आढ़ती एसोसिएशन के उप प्रधान राजेंद्र सुधा, पार्षद मनमोहन मिढ़ा, योगेश मिढ़ा, राजेंद्र मिढ़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed