फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Arrives on a phone call to donate blood to the needy

एक फोन कॉल पर पहुंच जाते हैं जरूरतमंद को रक्तदान करने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arrives on a phone call to donate blood to the needy
उद्यम फाउंडेशन का सदस्य रक्त दान करता हुए व साथी हौंसला बढ़ाते हुए। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सरकार हर स्तर पर लोगों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। जरूरी नहीं की उस योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। ऐसे में कुछ संस्थाएं भी होती हैं जो लोक भलाई के लिए कार्य करती हैं। जिले में उद्यम फाउंडेशन भी एक ऐसी ही संस्था है जो जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित करती है और जरूरत पड़ने पर किसी की रक्त देकर उसकी जान बचाने का भी कार्य करती है।
विज्ञापन

उद्यम फाउंडेशन ने जब 2019 में जनकल्याण की भावना से कार्य शुरू किया तब से लेकर अब तक संस्था सदस्य करीब 800 बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध करवा चुके हैं। इसके अलावा 500 लोगों की भी रक्त देकर उनकी जान बचाने का कार्य किया है। संस्था सदस्य एक कॉल के ऊपर ग्रुप के हिसाब से रक्तदान करने पहुंच जाते हैं। संस्था के संस्थापक गगन कंबोज ने बताया कि उनकी इस मुहिम के साथ बहुत से लोग जुड़े हैं जो उनके इन कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

कैसे मिली प्रेरणा
गगन ने बताया कि अंबाला के मुलाना में पढ़ाई के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ कि जिसे देखकर उन्होंने ठाना की कैसे भी हो जरूरतमंद लोगों तक जितना हो सके मदद पहुंचाना है। वाक्या के अनुसार किसी को रक्त की जरूरत थी। इसके लिए जरूरतमंद ने एक मेडिकल वाले से संपर्क किया तो देखा की उसने एक हजार रुपये लेकर डोनर उपलब्ध करवाया। जिसके बाद गगन ने ठाना कि रक्तदान जैसी मुहिम को आगे बढ़ाया जाए। गगन ने बताया कि उसकी इस मुहिम में उसके साथ मुख्य रूप से मुकेश कुमार, गौरव अरोड़ा, अमित थिंद, मनप्रीत सिंह, सुनील कंबोज काम कर रहे हैं जो हर समय सेवा कार्य के लिए तत्पर रहते हैं। करीब दो साल के सफर में फाउंडेशन के साथ लगभग 100 लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 लोगों को रक्तदान उपलब्ध करवा चुके
दो सालों में फाउंडेशन में 100 सदस्य काम कर रहे है। जो एक फोन कॉल पर मदद के लिए हाजिर हो जाते है। वहीं शहर के आस-पास के लगते इलाके जैसे राजस्थान व पंजाब में भी अगर किसी को किसी प्रकार की जरूरत हो तो संस्था द्वारा उसे मुहैया करवाई जाती है। इन दो सालों में फाउंडेशन ने 500 मरीजों को रक्त मुहैया करवाया है। वहीं 800 बच्चों को स्टेशनरी, किताबें व कॉपियां मुहैयां करवाई हैं।
सोशल मीडिया बनी सहायक
गगन के अनुसार वह सोशल मीडिया के माध्यम से मरीजों की मदद कराते हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से उन्हें मरीजों के बारे में पता लगता है। वहीं इन्हीं माध्यमों द्वारा ही उन्हें डोनर भी उपलब्ध हो जाते हैं। कुछ लोग तो स्वयं ही सहायता के लिए आगे आते हैं।

जन्मदिन पर वितरित करते हैं स्टेशनरी
फाउंडेशन में 100 सदस्य काम करते हैं। सभी सदस्यों ने प्रण लिया हुआ है कि जब भी किसी का जन्मदिन होगा तो वह अपना जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तकें, किताबें व स्टेशनरी मुहैया करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed