{"_id":"6adbad9fa2735d48cb0285b6","slug":"arrested-with-choorapost-sirsa-news-c-128-1-sir1004-167295-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 24 किलो चूरा पोस्त संग एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 24 किलो चूरा पोस्त संग एक गिरफ्तार
Sat, 24 Oct 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने वीरवार को 24 किलो 567 ग्राम चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी भीम सिंह निवासी बाजीगर मोहल्ला गांव नेजाडेला कलां, सिरसा का रहने वाला है।
उसके खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि एएनसी टीम गांव नेजाडेला की ओर गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति अपने हाथ व सिर पर प्लास्टिक के दो कट्टे लादे आता दिखा।
पुलिस को देखकर उसने कट्टे फेंके और भागने का प्रयास किया जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। कट्टों की तलाशी में 24 किलो 567 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने सप्लायर का नाम बताया है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करेगी।